लखीसराय। शिक्षा विभाग के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) श्याम बाबू
राम ने बुधवार को सर्व शिक्षा अभियान मद के नियोजित शिक्षकों के मई एवं जून
2016 के वेतन भुगतान के लिए 8 करोड़ 78 लाख 94 हजार 4 रुपये विमुक्त कर
दिया है।
E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Big Breaking News - UPTET
Advertisement
टॉपर्स घोटाला : एक बिहारी ने लिखा सीएम नीतीश कुमार को ऐसा पत्र, सामने आई शिक्षा व्यवस्था की सच्चाई..!
मुझे बिहारी होने का गर्व है और वास्तव में मैं बिहार में पैदा होकर गौरवान्वित महसूस करता हूं। जब भी मैं अपने शहर और राज्य के बारे में गहन चिंतन करता हूं, और मुझे इनके बारे में कुछ भी अनुपयुक्त दिखाई देता है, तो मैं व्यक्तिगत रूप से आहत होता हूं।
नियोजित शिक्षकों ने फूंका मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला
मोतिहारी। बिहार पंचायत-नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ की जिला इकाई द्वारा
विभिन्न मांगों को ले जारी अनशन के समर्थन में बुधवार को शिक्षकों ने बिहार
के मुख्यमंत्री व शिक्षा मंत्री का पुतला दहन किया। शिक्षकों ने अनशनकारी
शिक्षकों के समर्थन में स्थानीय गांधी चौक पर पुतला दहन किया।
राजद में हैं सूबे के शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी
मोतिहारी। शहर का राजकीय मध्य विद्यालय बड़ा बरियारपुर। बुधवार को दैनिक
जागरण की टीम ने यहां की शिक्षण व्यवस्था जायजा लिया। टीम ने देखा कि वर्ग
का संचालन हो रहा था। वर्ग छठे में प्रवेश करने पर मिले शिक्षक विरेश
प्रसाद। वे बच्चों को पढ़ाने में लगे थे। पूछने पर बताया कि वे गेम टीचर
है।
शिक्षक दिवस के दिन होगी सेवा शर्त की घोषणा
बांका। सेवा शर्त प्रकाशन और लंबित वेतन भुगतान को लेकर जारी माध्यमिक
शिक्षकों का धरना बुधवार को नौवें दिन बांका में समाप्त हो गया। पटना में
संघ प्रतिनिधि मंडल का शिक्षा मंत्री के साथ हुए समझौते के बाद आंदोलन वापस
ले लिया गया है।
अनुकंपा बहाली: प्रमुख और बीडीओ ने प्रदान किया नियुक्ति पत्
बेतिया। शिक्षक पद पर अनुकंपा बहाली के लिए पिछले चार माह से दौड़ लगा रहे
युवक को प्रखंड प्रमुख और बीडीओ ने बुधवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया।
जबकि युवक सन्नी राज अपने पिता के कार्य अवधि में हीं देहांत के बाद से
नौकरी के लिए प्रखंड का चक्कर लगा रहा था।
महापौर के आदेश पर भी विरमित नहीं हुए शिक्षक
मुजफ्फरपुर। महापौर वर्षा सिंह ने चार माह पूर्व शिक्षक नियोजन कार्य के
लिए नगर निगम में प्रतिनियुक्त शिक्षकों की सेवा वापस करने का आदेश दिया
था। लेकिन, उनके आदेश के बाद भी एक शिक्षक जावेद अनवर को अबतक विरमित नहीं
किया। इसपर महापौर ने नाराजगी जताई है।
माध्यमिक शिक्षक संघ के धरना का हुआ समापन
जहानाबाद। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला इकाई द्वारा जिला शिक्षा
पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष सातवें दिन धरना संपन्न हो गया। कार्यक्रम की
अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद शर्मा ने की।
धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार उनके मांगों को नजर अंदाज करते हुए अपनी हठधर्मिता व संवेदनहीनता का परिचय दे रही है।
धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार उनके मांगों को नजर अंदाज करते हुए अपनी हठधर्मिता व संवेदनहीनता का परिचय दे रही है।
सात दिनों में वेतन नहीं बांटा तो निलंबित होंगे डीपीओ
सख्ती. अगले महीने नियोजित शिक्षकों की सेवा शर्त होगी लागू
खगड़िया, औरंगाबाद, छपरा, नवादा, बेगूसराय, भागलपुर के डीपीओ शिक्षकों को नहीं दे रहे वेतन वृद्धि का लाभ, उनपर होगी कार्रवाई.
पटना : राज्य सरकार करीब साढ़े तीन लाख नियोजित शिक्षकों की सेवा शर्त
पर अगले महीने फैसला ले लगी. शिक्षा विभाग ने इसकी तैयारी पूरी कर ली है.
टीइटी उत्तीर्ण शिक्षकों को मिला नियोजन पत्र
बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने की अपील
बेगूसराय(नगर) : नगर निगम के सभागार में टीइटी उत्तीर्ण शिक्षकों के बीच नगर निगम के द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया. जिसमें संगीत के पांच शिक्षकों संदीप कुमार,हेमलता,खुशबु रानी,राकेश कुमार गुप्ता एवं ललन कुमार शामिल हैं.
बेगूसराय(नगर) : नगर निगम के सभागार में टीइटी उत्तीर्ण शिक्षकों के बीच नगर निगम के द्वारा नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया. जिसमें संगीत के पांच शिक्षकों संदीप कुमार,हेमलता,खुशबु रानी,राकेश कुमार गुप्ता एवं ललन कुमार शामिल हैं.
निगरानी टीम ने सहायक शिक्षक को किया गिरफ्तार
त्रिवेणीगंज :
निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की टीम ने बुधवार को प्रखंड मुख्यालय में धावा बोल
कर उत्क्रमित मध्य विद्यालय करमिनिया के सहायक शिक्षक विद्यानंद कुमार
यादव को गिरफ्तार किया. दो वाहनों से पहुंची निगरानी की टीम ने शिक्षक को
गिरफ्तार करने के तुरंत बाद निकल गयी.
शिक्षकों का हफ्तेभर से अधिक वेतन रोका तो नपेंगे डीपीओ
पटना.वेतन मद की राशि जारी होने के बाद भी माहभर तक शिक्षकों
को वेतन नहीं दिया जाता है। इसके लिए जिला स्तर पर कोई खास कारण भी नहीं
बताया जाता है। शिक्षकों की इस शिकायत के बाद विभागीय स्तर पर जांच हुई।
इसमें पाया गया कि इसके पीछे पदाधिकारियों की मंशा कुछ और ही रहती है।
नगर आयुक्त ने 32 शिक्षकों को दिया नियोजन पत्र
भागलपुर। नगर निगम कार्यालय में सोमवार को नगर आयुक्त अवनीश कुमार सिंह
उच्चतर माध्यमिक संगीत व कम्प्यूटर और माध्यमिक संगीत व ललित कला, नृत्य के
32 अभ्यर्थियों के बीच नियोजन पत्र का वितरण किया। इन विषयों के लिए नगर
निगम में 48 अभ्यर्थियों का चयन किया गया था।
जिलों ने दिये नियोजित शिक्षकों के सर्टिफिकेट के फोल्डर
पटना : राज्य
के 19 जिलों ने प्रारंभिक स्कूलों के नियोजित शिक्षकों के सर्टिफिकेट के
फोल्डर सोमवार को शिक्षा विभाग को सौंप दिये. बचे 19 जिले मंगलवार की बैठक
में सौपेंगे. शिक्षा विभाग में आयोजित बैठक में राज्य की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा,
उपयोगिता प्रमाण पत्र, रिक्तियां और माध्यमिक व प्लस टू स्कूलों में चल रही
नियुक्ति प्रक्रिया पर भी चर्चा हुई.
फोल्डर जमा नहीं करनेवालों पर अब कार्रवाई की तैयारी
नवादा नगर :
निगरानी विभाग के जांच के लिए नियोजित शिक्षकों का फोल्डर जमा करने में
शिक्षा विभाग विफल रहा. राज्य द्वारा जारी समय सीमा के अनुसार 22 अगस्त तक
सभी बचे हुए फोल्डरों को जमा लेना था, लेकिन समय बीत जाने के बाद भी जिला
शिक्षा कार्यालय तक एक भी फोल्डर जमा नहीं हुआ है.
BPSC अब नहीं करेगा असिस्टेंट प्रोफेसर की नियुक्ति
पटना
: राज्य के विश्वविद्यालयों में असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति अब
बिहार लोक सेवा आयोग की जगह विश्वविद्यालय सेवा आयोग करेगा. सरकार जल्द ही
आयोग के गठन की घोषणा करेगी.
मां, 'गुरुजी किताब में गंदी बात लिख घर पर भेजते हैं अश्लील चिट्ठी, मैडम पीटती है'
मधुबनी। एक बार फिर गुरु-शिष्य का पवित्र रिश्ता तार-तार हुआ है। जब शिक्षक ने छठी क्लास की नाबालिग लड़की से की छेड़खानी। हद तो तब हो गई जब मासूम बच्ची को यह शिक्षक घर पर अश्लील चिट्ठी भेजने लगा।
अधर में फर्जी प्रमाणपत्रों की जांच, जारी है नौकरी
अररिया। माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के बाबजूद भरगामा प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में कथित रुप से आज भी फर्जी प्रमाणपत्र के आधार पर नियोजित
शिक्षक पदस्थापित हैं । बताया जाता है प्रखंड मुख्यालय में भी फर्जी
प्रमाणपत्र के आधार पर प्रखंड शिक्षक कार्यरत होकर उच्च न्यायालय के आदेश
की धज्जियां उड़ा रहे हैं ।
नियोजित शिक्षक से प्रधान की कुर्सी छीनी
खगड़िया। नियोजित शिक्षकों के सहारे चल रहे जिले के 112 मध्य विद्यालयों
की कमान छिन गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी डा. ब्रज किशोर सिंह द्वारा
जारी आदेश के अनुसार नजदीक के विद्यालय प्रधान अथवा नियमित शिक्षकों को यह
कमान दी गई है।
6 महीने से नहीं मिला वेतन, शिक्षक करेंगे प्रदर्शन
मोतिहारी। शिक्षकों के छह माह से बकाये वेतन की भुगतान समेत अन्य मांगों
को लेकर बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के चकिया इकाई की एक बैठक
प्रखंड अध्यक्ष सतीश कुमार ¨सह की अध्यक्षता में सोमवार को संपन्न हुई।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)