; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

शिक्षक दिवस के दिन होगी सेवा शर्त की घोषणा

बांका। सेवा शर्त प्रकाशन और लंबित वेतन भुगतान को लेकर जारी माध्यमिक शिक्षकों का धरना बुधवार को नौवें दिन बांका में समाप्त हो गया। पटना में संघ प्रतिनिधि मंडल का शिक्षा मंत्री के साथ हुए समझौते के बाद आंदोलन वापस ले लिया गया है।
सरकार ने संघ के साथ पांच सितंबर शिक्षक दिवस के दिन सेवा शर्त का प्रारूप प्रकाशन कर देने की घोषणा की है। इसके लिए माध्यमिक शिक्षक संघ के प्रतिनिधि एक सितंबर को इस प्रारूप को अंतिम रूप से देखेंगे। जरूरी पड़ने पर इसमें सुधार करवाएंगे।
बुधवार को समाहरणालय पर नौवें दिन के जारी धरना के दौरान जिला सचिव नागेश्वर साह ने प्रदेश महासचिव से बातचीत के बाद आंदोलन समाप्त करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सरकार ने वेतन लंबित रहने संबंधी सभी समस्या का भी दो दिनों के अंदर समाधान कर लिया जाएगा। इसके बाद सरकार ने संघ से अपना आंदोलन वापस लेने का अनुरोध किया। संघ ने भी पांच सितंबर तक की मोहलत देते हुए अपना आंदोलन समाप्त कर देने की घोषणा की है। इसके लिए बांका में भी आंदोलन समाप्त घोषित किया जाता है। मालूम हो कि सेवा शर्त सहित 11 सूत्री मांगों को लेकर माध्यमिक शिक्षक संघ पिछले नौ दिनों से समाहरणालय पर लगातार धरना दे रहा था। इसके पहले प्रमंडल और राज्य स्तर पर भी धरना हो चुका था। इस आंदोलन के दौरान बांका में भी शिक्षकों ने धरना प्रदर्शन करते हुए सरकारी कर्मियों की जांच रोकने का काम किया। धरना के अंतिम दिन जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर पंडित, राज्य कार्यकारिणी सदस्य सुबोध नारायण ¨सह, प्रमंडलीय अध्यक्ष नागेश्वर राय, मनोज कुमार, दयानंद खिरहरी, मुकेश कुमार निराला, अजमल हुसैन, पवन कुमार त्रिभुवन, निशा कुमारी, किशोर कुमार, संतोष कुमार तिवारी, रामनंद पंडित, भाष्कर झा आदि मौजूद थे।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news