; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

अनुकंपा बहाली: प्रमुख और बीडीओ ने प्रदान किया नियुक्ति पत्

बेतिया। शिक्षक पद पर अनुकंपा बहाली के लिए पिछले चार माह से दौड़ लगा रहे युवक को प्रखंड प्रमुख और बीडीओ ने बुधवार को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। जबकि युवक सन्नी राज अपने पिता के कार्य अवधि में हीं देहांत के बाद से नौकरी के लिए प्रखंड का चक्कर लगा रहा था।
बता दें कि सन्नी राज के पिता स्व संजीव कुमार वर्मा चर्तुभुजवा उत्क्रमित मध्य विद्यालय में शिक्षक थे। 2006 में शिक्षक के पद पर नियुक्त हुए स्व संजीव का अपने दस साल के कार्यकाल में हीं स्वर्गवास हो गया। इसके बाद पुत्र सन्नी राज अपने पिता के जगह पर नौकरी के लिए आवेदन दिया। इसके बाद से सन्नी प्रखंड कार्यालय से लेकर जिला तक दौड़ लगाता रहा। प्रमुख सुशीला देवी के प्रयास से सन्नी को शिक्षक पद पर नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। अपने परिवार का एक मात्र सहारा रहे सन्नी राज मल्दहिया पंचायत के पोखरिया उत्क्रमित मध्य विद्यालय उर्दू में शिक्षक के पद पर नियुक्त किए गए हैं। प्रमुख ने कहा कि अब तक के कार्यकाल में यह मेरा पहला सफल प्रयास है। प्रमुख ने पत्र देने के साथ हीं शिक्षक के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षक ने प्रमुख व बीडीओ मनोज कुमार को इसके लिए धन्यवाद दिया है।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news