; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

माध्यमिक शिक्षक संघ के धरना का हुआ समापन

जहानाबाद। बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला इकाई द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी कार्यालय के समक्ष सातवें दिन धरना संपन्न हो गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष बैजनाथ प्रसाद शर्मा ने की।
धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार उनके मांगों को नजर अंदाज करते हुए अपनी हठधर्मिता व संवेदनहीनता का परिचय दे रही है।
मांगों पर सहानुभूति विचार करने का आश्वासन वरीय पदाधिकारियों द्वारा दिया गया है। आश्वासन के आलोक में धरना का समापन हो गया। अगर मांगे पूरी नहीं हुई तो शिक्षक चटानी एकता के साथ पुन: आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। देय वेतनमान सहित अन्य मांगों पर सरकार चुप्पी साधे हुये हैं। मांगे पूरी नहीं होने पर नेताओं ने लंबे संघर्ष करने को तैयार रहने की अपील शिक्षकों से की है। धरना को सचिव विद्यानंद शर्मा, प्रवीण राजेन्द्र प्रसाद सिंह,राजेन्द्र प्रसाद सुधाकर,अंबिका शर्मा, सुबोध कुमार सिन्हा, रीता कुमारी, नित्यानंद कुमार सिंह सहित अन्य ने संबोधित किया।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news