खगड़िया। नियोजित शिक्षकों के सहारे चल रहे जिले के 112 मध्य विद्यालयों
की कमान छिन गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी डा. ब्रज किशोर सिंह द्वारा
जारी आदेश के अनुसार नजदीक के विद्यालय प्रधान अथवा नियमित शिक्षकों को यह
कमान दी गई है।
अब कम से कम दो-दो विद्यालयों का एक साथ प्रधान की कुर्सी संभालने की जिम्मेदारी कई प्रधानों को दी गई है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि प्रभार प्राप्त करने वाले नियमित प्रधान, प्रधान शिक्षक विद्यालय में व्यय होने वाले राशि की निकासी कर प्रभारित विद्यालय में पदस्थापित वरीय शिक्षक को विद्यालय संचालन हेतु राशि प्राप्त करवाएंगे। गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा बरकरार नहीं रहने पर अतिरिक्त प्रभार वाले प्रधान व प्रधान शिक्षकों की जिम्मेदारी होगी।
विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार परबत्ता के नौ, अलौली के 24, बेलदौर के 21 विद्यालयों के अतिरिक्त प्रधान बनाए गए हैं। इसी तरह खगड़िया के आधा दर्जन, चौथम के 16 व गोगरी के आठ विद्यालयों का संचालन इसी तरह से होगा। इधर, जिला शिक्षा पदाधिकारी के अनुसार पूर्व के सभी आदेशों को रद्द करते हुए उसे आदेश को संशोधित कर दिया गया है। किसी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC