पटना उच्च न्यायालय के आदेश पर फर्जी
डिग्रीधारी शिक्षकों के इस्तीफा देने का डेडलाइन गुरुवार को समाप्त हो गया।
अंतिम दिन 282 नियोजित शिक्षकों ने इस्तीफा दिया है। जाली शैक्षणिक एवं
प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाये शिक्षकों की राज्य में
निगरानी जांच करायी जा रही है।
E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Big Breaking News - UPTET
Advertisement
दिल्ली के जंतर मंतर पर भूख हड़ताल करेंगे विवि शिक्षक संघ : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
मधेपुरा : एआइ फुक्टो के आह्वान पर सात अगस्त को
दिल्ली के जंतर मंतर पर भूख हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया गया है. इस
संबंध में भूपेंद्र नारायण मंडल विवि शिक्षक संघ के महासचिव डॉ अशोक कुमार
ने कहा कि एआइ फुक्टो के आह्वान पर गत
शिक्षकों के पदत्याग का सिलसिला थमा, अब फर्जी पर कसेगा निगरानी का शिकंजा : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
दरभंगा:
फर्जी प्रमाण पत्रों पर नियुक्त शिक्षकों के पद त्याग करने का सिलसिला
गुरुवार को थम गया. कार्रवाई से बचने के लिए 65 फर्जी शिक्षकों ने स्वेच्छा
से त्याग-पत्र दे दिया. बावजूद अब भी बहुत सारे मामलों में निगरानी जांच
के बाद खुलासा होना बांकी है. मेधा सूची उल्लंघन व फर्जी प्रमाण पत्र आदि
के आधार पर जिन शिक्षकों ने हाइकोर्ट के निर्देश पर विभागीय छूट का लाभ
नहीं उठाया है, उनकी नियुक्ति पर अभी भी तलवार लटकी हुई है.
78 नियोजित शिक्षकों ने दिया त्याग पत्र : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
अररिया। हाईकोर्ट के निर्देश पर अब तक जिले के प्राथमिक विद्यालय व मध्य विद्यालय के कुल 78 नियोजित शिक्षकों ने त्याग पत्र दिया। यह जानकारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी स्थापना मनोज कुमार ने शुक्रवार को दी। उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अंतिम दिन तक फर्जी प्रमाण पत्र पर नियोजित शिक्षक अपना त्याग पत्र का आवेदन कार्यालय में जमा कर चुके है।
खगडि़या में 15 फर्जी शिक्षकों ने दिया इस्तीफा : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
खगडि़या। माननीय पटना उच्च न्यायालय के आदेश व निगरानी टीम की सक्रियता के
बीच गुरुवार तक खगड़िया के 15 फर्जी शिक्षकों ने स्वेच्छा से अपना इस्तीफा
विभाग को सौंप दिया। विभाग को आशंका है कि अब भी साढ़े चार हजार नियोजित
शिक्षकों में डेढ़ हजार के करीब फर्जी शिक्षक हैं। जिनकी डिग्री अवैध
शिक्षण संस्थानों के हैं अथवा योग्य नहीं रहने के बावजूद नौकरी पाने में
सफल रहे।
हाईकोर्ट के फैसले पर 51 शिक्षकों ने दिया इस्तीफा : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
सहरसा। हाईकोर्ट द्वारा फर्जी शिक्षकों को स्वेच्छा से इस्तीफा देने
हेतु नौ जुलाई तक समय निर्धारित किये जाने के बाद कुल 51 शिक्षकों ने अपना
इस्तीफा सौंप दिया है। इसमें सोनवर्षा प्रखंड के 24, महिषी के पांच, पतरघट
के सात, सलखुआ के दो एवं सिमरीबख्तियारपुर के सात व बनमा ईटहरी के एक
शिक्षक शामिल हैं।
फर्जी शिक्षकों का इस्तीफा : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
छातापुर : प्रखंड
क्षेत्र स्थित विभिन्न विद्यालयों में पदस्थापित चार नियोजित एवं एक
नियमित शिक्षक ने नियोजन इकाई को अपना त्यागपत्र सौंप कर विभागीय कार्रवाई
की जद से अपने को बाहर कर लिया है. फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर नौकरी
पाने वाले शिक्षकों के विरुद्ध उच्च न्यायालय के सख्ती के बाद शिक्षकों ने
यह फैसला लिया है.
इस्तीफा देनेवाले शिक्षकों की संख्या बढ़ कर हुई 82 : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
अररिया : हाइकोर्ट
के आदेश के आलोक में फर्जी प्रमाणपत्र व प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र पर
नियोजित शिक्षकों के स्वेच्छा से इस्तीफा देने वालों की संख्या शुक्रवार को
82 हो गयी है. इसमें चार उवि के शिक्षक भी शामिल हंै. डीपीओ स्थापना सह
नोडल पदाधिकारी ने बताया कि अनेक शिक्षकों ने अपने विद्यालय के
प्रधानाध्यापक को इस्तीफा सौंपा है. इसकी जानकारी बीइओ को दी जा रही है व
बीइओ द्वारा जिला शिक्षा कार्यालय को दी जा रही है.
शिक्षक संगठनों की बात नहीं मानी, वेतनमान की मूल संरचना में बदलाव : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
PATNA: नियोजित शिक्षक संगठनों की बुधवार को चीफ सेक्रेटरी के साथ
वार्ता हुई. इस दौरान कई महत्वपूर्ण मसलों पर फैसला लिया गया. साथ ही कई
मुद्दों को पहले की तरह यह कहकर छोड़ दिया गया कि कमेटी बनेगी और डिसाइड
किया जाएगा.
बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (गोपगुट) की बैठक updates : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
लखीसराय। बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ (गोपगुट) की एक बैठक
शनिवार को पंजाबी मोहल्ला स्थित संघ कार्यालय में जिलाध्यक्ष राकेश कुंदन
की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन विजय पटेल एवं सत्यप्रकाश पासवान ने
किया। बैठक में बताया गया कि संघ के द्वारा 26 जून को डीईओ एवं डीपीओ
स्थापना से वार्ता के बाद अब तक नियोजित शिक्षकों का बकाए वेतन का भुगतान
नहीं किया गया है।
मंत्री, विधायक, अधिकारियों को धमकाने वाला निकला नियोजित शिक्षक : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
पटना: पिछले कुछ दिनों के दौरान राज्य के मंत्री, पूर्व मंत्री, विधायक, अधिकारियों, व्यवसायिक समेत अन्य लोगों को धमकी देकर रंगदारी मांगने वाला शख्स एक नियोजित शिक्षक है. यह जानकारी एडीजी (मुख्यालय) सुनील कुमार ने गुरुवार को कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में दी. उन्होंने कहा कि इस प्रकरण का मास्टर माइंड निरंजन कुमार भगत उर्फ बब्लु मास्टर नामक व्यक्ति मधेपुरा जिला के सिंघार गांव स्थित मध्य विद्यालय में नियोजित शिक्षक है और अपने स्कूल का प्रभारी प्राचार्य भी है. बब्लु मारपीट के मामले में पहले भी जेल जा चुका है.
बांका प्रखंड की शिक्षक बहाली पर उठने लगे सवाल : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
बांका। बांका प्रखंड में 50 से अधिक फर्जी शिक्षकों के इस्तीफा ने प्रखंड की शिक्षक बहाली पर सवाल खड़ा कर दिया है। आखिर जिला मुख्यालय समाहरणालय और डीपीओ स्थापना कार्यालय के समीप होने के बावजूद यहां शिक्षा माफियाओं का बड़ा रैकेट कैसे काम कर गया। प्रखंड में इस्तीफा देने वाले अधिकांश शिक्षक पिछले दो साल के दौरान बहाल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक इसमें अधिकांश शिक्षकों का टीईटी प्रमाण पत्र फर्जी था। स्कैनिंग के जरिये फर्जी प्रमाण पत्र बना कर उनकी बहाली कर दी गयी।
नियोजन की कर रहे हैं मांग , नंग-धड़ग प्रदर्शन : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
नियोजन की कर रहे हैं मांग
पटना (एसएनबी)। बिहार राज्य टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ ने बृहस्पतिवार को राजधानी में नंग-धड़ग प्रदर्शन किया। करगिल चौक से आर ब्लॉक तक प्रदर्शनकारी नारे लगाते गये। नियोजन की मांग को लेकर छह दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों ने डाकबंगला चौराहे पर जमकर उत्पात मचाया।शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन दोपहर डेढ़ बजे शुरू हुआ। जुलूस करगिल चौक से शुरू होकर फ्रेजर रोड, डाकबंगला चौराहा, स्टेशन गोलंबर, जीपीओ होते हुए आर ब्लॉक पहुंचा।
पटना (एसएनबी)। बिहार राज्य टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ ने बृहस्पतिवार को राजधानी में नंग-धड़ग प्रदर्शन किया। करगिल चौक से आर ब्लॉक तक प्रदर्शनकारी नारे लगाते गये। नियोजन की मांग को लेकर छह दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों ने डाकबंगला चौराहे पर जमकर उत्पात मचाया।शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन दोपहर डेढ़ बजे शुरू हुआ। जुलूस करगिल चौक से शुरू होकर फ्रेजर रोड, डाकबंगला चौराहा, स्टेशन गोलंबर, जीपीओ होते हुए आर ब्लॉक पहुंचा।
15 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने दिया त्यागपत्र : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
बेगूसराय। हाईकोर्ट के आदेश पर चल रहे नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्र जांच में सहयोग देते हुए जिला के कुल 15 शिक्षक-शिक्षिकाओं ने अपने-अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। इसकी जानकारी देते हुए डीपीओ स्थापना महेंद्र पोद्दार ने बताया कि हाईकोर्ट ने गलत तरीके से नियोजित हुए शिक्षकों को नौ जुलाई तक का समय दिया था।
बिना शिक्षक-संसाधन कैसा आदर्श विद्यालय : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
कैमूर। जिला मुख्यालय स्थित आदर्श इंटरस्तरीय टाउन हाई स्कूल में भूगोल
सहित अन्य विषयों के शिक्षकों का जहां भारी अभाव है वहीं कार्यालयी कार्य
लिपिकों की जगह शिक्षक निपटा रहे हैं। ऐसे में विचारणीय प्रश्न है कि
विद्यालय किन अर्थो में आदर्श है। न विद्यालय में पढ़ाने वाले शिक्षक हैं
और न लिपिकीय कार्य के लिए किरानी। इस संबंध में जानकारी देते हुए विद्यालय
के प्रधानाचार्य बनारसी ठाकुर ने बताया कि विद्यालय में इंटर तक की पठन
पाठन की सुविधा है।
कानून के आगे फर्जी गुरुजी ने किया 'सरेंडर' : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
बक्सर। हाईकोर्ट के आदेश पर जांच के दायरे में आये नियोजित शिक्षकों पर
अंतत: जांच की आंच पड़ ही गयी। अंतिम दिन फर्जी शिक्षकों में इस्तीफा
सौंपने की होड़ मची रही और कानून के आगे जिले के साढ़े तीन दर्जन गुरुजी ने
सरेंडर कर दिया। इनमें पंचायत, प्रखंड व माध्यमिक शिक्षक शामिल हैं। जिला
कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना रामराज प्रसाद ने बताया कि गुरुवार को इस्तीफा
देने का अंतिम मौका था।
दर्जन भर शिक्षकों का फिर इस्तीफा : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
बांका। बांका में फर्जी शिक्षकों के इस्तीफा का सिलसिला लगातार जारी है।
मंगलवार को विभिन्न प्रखंड में दर्जन भर शिक्षकों के इस्तीफा की खबर है।
वैसे डीपीओ स्थापना कार्यालय में मंगलवार को केवल तीन नया इस्तीफा का
रिपोर्ट आया है।
स्वेच्छा से इस्तीफा देने वाले फर्जी शिक्षकों को क्षमादान : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
सीतामढ़ी । उच्च न्यायालय के निर्देश के आलोक में निर्धारित समय सीमा के भीतर स्वेच्छा से इस्तीफा करने वाले फर्जी शिक्षकों को क्षमादान दिया जाएगा। डीपीओ स्थापना प्रेमचंद्र ने बताया कि न्यायालय से निर्गत आदेश के आलोक में 9 जुलाई तक फर्जी शिक्षकों को स्वेच्छा से इस्तीफा देने पर क्षमादान दिया जाएगा।
202 शिक्षकों ने दिया इस्तीफा : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
202 शिक्षकों ने दिया इस्तीफा
पटना. हाई कोर्ट की तरफ से 9 जुलाई तक फर्जी प्रमाण-पत्रों पर बहाल शिक्षकों को इस्तीफा देने की दी गयी मोहलत गुरुवार को समाप्त हो रही है. इसके तहत अब तक स्वेच्छा से 202 शिक्षकों ने इस्तीफा दे दिया है. शिक्षा विभाग से प्राप्त सूचना के अनुसार,
नियोजित शिक्षक वेतनमान मामला, सरकार के प्रस्ताव पर शिक्षक राजी : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
पटना: सरकार के वेतनमान देने के प्रस्ताव पर नियोजित शिक्षक तैयार हो गये हैं. बुधवार को मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह के साथ हुई नियोजित शिक्षक संगठनों की वार्ता काफी हद तक सफल रही. इस दौरान शिक्षक संगठनों ने अपनी कुछ मांगें भी रखी, जिन्हें पूरा करने का आश्वासन भी सीएस की तरफ से मिला. सरकार ने पहले से ही नियोजित शिक्षकों को 5200 से 20,200 वाला वेतनमान देने की घोषणा कर रखी थी.
सदस्यता लें
संदेश (Atom)