; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

78 नियोजित शिक्षकों ने दिया त्याग पत्र : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

अररिया। हाईकोर्ट के निर्देश पर अब तक जिले के प्राथमिक विद्यालय व मध्य विद्यालय के कुल 78 नियोजित शिक्षकों ने त्याग पत्र दिया। यह जानकारी जिला प्रोग्राम पदाधिकारी स्थापना मनोज कुमार ने शुक्रवार को दी। उन्होंने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के अंतिम दिन तक फर्जी प्रमाण पत्र पर नियोजित शिक्षक अपना त्याग पत्र का आवेदन कार्यालय में जमा कर चुके है।
उन्हें न्यायालय के तरफ से क्षमादान दिया जाएगा। ऐसे नियोजित शिक्षक जो फर्जी प्रमाण पत्र के बल पर अबतक अपने पद पर आसीन है। कोर्ट के निर्देशानुसार कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए निगरानी टीम द्वारा जांच होगी। जांच के बाद प्राथमिकी दर्ज कर अबतक सरकार द्वारा ली गई वेतनादी के राशि वसूल किया जाएगा। साथ ही उसकी संपति जब्त कर अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा।

श्री कुमार ने कहा कि अररिया प्रखंड से छह, पलासी से आठ, जोकीहाट से चार, कुर्साकांटा से 24, फारबिसगंज से 11, नरपतगंज से नौ, रानीगंज से नौ, भरगाम से सात नियोजित शिक्षकों ने इस्तीफा दिया है। शुक्रवार को नियोजित शिक्षक प्रमोद कुमार, निरंजन पासवान, संतोष कुमार राय,अंजु कुमारी, निलम कुमारी, चंदा कुमारी ने अपना त्याग पत्र दिया है।

सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news