; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

नियोजन की कर रहे हैं मांग , नंग-धड़ग प्रदर्शन : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

नियोजन की कर रहे हैं मांग
पटना (एसएनबी)। बिहार राज्य टीईटी-एसटीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी संघ ने बृहस्पतिवार को राजधानी में नंग-धड़ग प्रदर्शन किया। करगिल चौक से आर ब्लॉक तक प्रदर्शनकारी नारे लगाते गये। नियोजन की मांग को लेकर छह दर्जन से अधिक अभ्यर्थियों ने डाकबंगला चौराहे पर जमकर उत्पात मचाया।शिक्षक अभ्यर्थियों का प्रदर्शन दोपहर डेढ़ बजे शुरू हुआ। जुलूस करगिल चौक से शुरू होकर फ्रेजर रोड, डाकबंगला चौराहा, स्टेशन गोलंबर, जीपीओ होते हुए आर ब्लॉक पहुंचा।
इस दौरान इन सभी चौराहों पर जाम लगा रहा। आर ब्लॉकपहुंचने पर सभी अभ्यर्थी बीच सड़क पर ही बैठ गए। प्रदर्शनकारियों ने लगभग दो घंटे तक यातायात को बाधित किया। प्रदर्शन का नेतृत्व संघ के प्रदेश संयोजक संतोष कुमार श्रीवास्तव व प्रदेश महासचिव चंदन शर्मा ने किया। राज्य भर से पहुंचे अभ्यर्थियों ने 10 जुलाई से करगिल चौक पर आमरण करने की घोषणा की। प्रदर्शन में कुमार विश्वज्योति, दीपक, शशांक शेखर, नितीन कुमार, संतोष कुमार, नंदकिशोर शर्मा, आलोक, शंकर, रामप्रवेश, सत्येन्द्र चौबे, संतोष यादव, मुकेश, प्रकाश, आलोक आदि शामिल थे।
सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news