पॉइंट 2 पढ़े फुल टेट मेरिट बिहार
E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Big Breaking News - UPTET
Advertisement
डिपार्टमेंट के पास पैसा नहीं, तो कैसे मिले वेतन : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
PATNA: स्टेट के नियोजित टीचर्स को कई महीने से वेतन नहीं मिला है. वेतनमान के लिए लड़ रहे टीचर फिलहाल वेतन की एक पाई को तरस रहे हैं. अब तक टीचर्स के आंदोलन के बाद शिक्षक संगठनों के साथ एजुकेशन डिपार्टमेंट की जो भी वार्ता होती है हर बार शिक्षक संगठनों की तरफ से नियमित वेतन भुगतान की मांग उठती है और हर बार एजुकेशन डिपार्टमेंट टीचर्स को नियमित वेतन भुगतान का आश्वासन भी देती है,
एक फर्जी शिक्षक ने दिया इस्तीफा : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
मोतिहारी। उच्च न्यायलय के दिशा निर्देश के आलोक में प्रखण्ड के एक फर्जी शिक्षक ने प्रखंड संसाधन केंद्र में अपना इस्तीफा सौंप दिया। बीआरपी जय प्रकाश पाण्डेय ने बताया की उक्त शिक्षक चन्दन चौधुरी राजकीय मध्य विद्यालय छपरा उ़र्फ मतवा राम पंचायत द0 भवानीपुर में कार्यरत था।
पंचायत शिक्षिका ने दिया इस्तीफा : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
रोहतास । फर्जी शिक्षकों को स्वेच्छा से इस्तीफा देने के लिए तय तिथि खत्म होने में सिर्फ दो दिन शेष है। इस्तीफा देने वाले फर्जी शिक्षकों की संख्या में धीरे धीरे इजाफा हो रहा है। लेकिन अभी भी अधिकांश फर्जी शिक्षक अपने प्रमाण पत्र को सही होने की आस लगाए बैठे हैं। यह तस्वीर तभी साफ होगा जब निगरानी के रिपोर्ट को कोर्ट सार्वजनिक करेगा। कौन शिक्षक फर्जी निकले और कौन सही।
बिहार के 2413 शिक्षकों को 22 जुलाई को दिया जाएगा नियुक्ति पत्र : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
बिहार विशेष शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2010 के तहत वेतनमान पर होने वाली 34540 श्रेणी के सहायक शिक्षकों की नियुक्ति के क्रम में शेष बचे 2413 पदों पर नियुक्ति की तिथि आगे बढ़ गई है।
पटना हाईकोर्ट के आदेश पर शिक्षा विभाग ने नियुक्ति के क्रम में अमान्य 118 अभ्यर्थियों और विभिन्न कारणों से लंबित रखे गए 366 अभ्यर्थियों के मामले की स्क्रूटनी के बाद द्वितीय चक्र की काउंसिलिंग की तिथि 9 जुलाई और औपबंधिक नियुक्ति पत्र बांटने की तिथि 10 जुलाई तय की थी।
उर्दू-बांग्ला शिक्षकों को कैंप लगाकर मिलेंगे नियुक्तिपत्र-23 हज़ार उर्दू व 400 बांग्ला शिक्षक होंगे नियुक्त : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
पटना (फ़ैसल रहमानी)।बिहार में टीइटी पास उर्दू और बांग्ला अभ्यर्थियों को कैंप लगाकर नियुक्तिपत्र दिया जायेगा।टीइटी पास उर्दू-बांग्ला अभ्यर्थियों से बातचीत के बाद शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया। शिक्षा विभाग के प्राथमिक शिक्षा निदेशक आरएस सिंह ने बताया कि अभ्यर्थियों ने मांग की कि काउंसेलिंग के ज़रिये नियुक्तिपत्र देने की प्रक्रिया में विलंब होगा
बिहार के नियोजित शिक्षकों को मिल सकता है नीतीश का तोहफ़ा : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
पटना (फ़ैसल रहमानी)।राज्य के 3.50 लाख नियोजित शिक्षकों के वेतनमान व सेवा शर्तों के लिए गठित वेतनमान कमिटी अगले सप्ताह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी रिपोर्ट सौंप देगी। इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कमेटी की अनुशंसाओं की घोषणा करेंगे। उम्मीद की जा रही है कि इस महीने सरकार के साढ़े नौ साल के कार्यकाल के जारी होने रिपोर्ट कार्ड में मुख्यमंत्री इसकी घोषणा करेंगे।
बांका में एक दर्जन शिक्षकों का इस्तीफा : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
बांका। नौ जुलाई तक आओ और फर्जी शिक्षक क्षमादान पाओ का ऑफर बांका में काम कर गया है। सोमवार को एकाएक इस्तीफा ने गति पकड़ ली। केवल बांका प्रखंड से ही छह शिक्षकों का इस्तीफा आया। बीईओ ने इसे नियोजन सचिव से स्वीकृत कराने के बाद डीपीओ स्थापना को सूचना दी है।
फर्जी शिक्षक स समय सौंप दें त्याग पत्र : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
जमुई। शिक्षा विभाग द्वारा उच्च न्यायालय में दायर याचिका संख्या 15459/14 दिनाक 22.06.15 को पारित आदेश के आलोक में नियोजित प्रारंभिक माध्यमिक उच्च माध्यमिक से संबंधित सरकारी विद्यालयों में नियोजित शिक्षक पुस्तकालयाध्यक्ष के रूप में शिक्षण कार्य कर रहे वैसे शिक्षक जिन्होंने विभाग के साथ धोखाधड़ी कर जाली शैक्षणिक व प्रशैक्षणिक प्रमाण पत्र के आधार पर नौकरी पाई है
बुधवार को नियोजित शिक्षकों के वेतनमान पर लग सकती है मुहर : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
बुधवार को नियोजित शिक्षकों के वेतनमान पर लग सकती है मुहर
पटना. स्कूलों में नियोजित शिक्षकों को वेतनमान देने के मामले में मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह शिक्षक संघों से बात करेंगे। बुधवार को नियोजित शिक्षक संघों को सरकार ने वार्ता के लिए बुलाया है। मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बातचीत के दौरान इस बात पर चर्चा हो रही थी कि वेतन बढ़ाने पर शिक्षक नाराज न रह जाए। तीन से पांच हजार वेतन बढ़ाने पर बात हो रही है।
पटना. स्कूलों में नियोजित शिक्षकों को वेतनमान देने के मामले में मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह शिक्षक संघों से बात करेंगे। बुधवार को नियोजित शिक्षक संघों को सरकार ने वार्ता के लिए बुलाया है। मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बातचीत के दौरान इस बात पर चर्चा हो रही थी कि वेतन बढ़ाने पर शिक्षक नाराज न रह जाए। तीन से पांच हजार वेतन बढ़ाने पर बात हो रही है।
पारा शिक्षकों ने प्रधानमंत्री को भेजा मांगपत्र : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
बासुकीनाथ: झारखंड राज्य सहयोगी शिक्षा पारा शिक्षक संघ की एक बैठक प्रखंड अध्यक्ष अशोक यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में पारा शिक्षकों ने कहा कि राज्य गठन के बाद से यहां की सरकार ने पारा शिक्षकों को ठगने का काम किया है। पारा शिक्षकों को महज कोरा आश्वासन ही दिया जा रहा है। पारा शिक्षकों ने एक मांगपत्र प्रधानमंत्री के नाम भेजा।मांगपत्र में छत्तीसगढ़ की तर्ज पर स्थायीकरण एवं मानदेय देने की मांग किया। संघ के सचिव सहदेव मंडल ने बताया कि वर्तमान समय में सरकार के द्वारा पारा शिक्षकों के समस्या का समाधान होता नहीं दिख रहा है। सरकार के द्वारा अल्प मानदेय में गुजर बसर करना संभव नही है।
टीचर्स के फ्यूचर पर आज लगेगी मुहर : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
- नियोजित शिक्षक संगठनों और एजुकेशन डिपार्टमेंट की मीटिंग में पहली बार नहीं होंगे पुराने शिक्षक संगठन PATNA: चीफ सेक्रेटरी अंजनी कुमार सिंह के पटना लौटने के बाद से ही
नियोजित टीचर्स में उम्मीद बढ़ गई है. पिछले कुछ दिनों से चीफ सेक्रेटरी
इंडिया से बाहर थे. इस बीच विभिन्न मांगों को लेकर शिक्षक संगठनों का
एजुकेशन डिपार्टमेंट के साथ कई दौर की बातचीत हुई.
सीवान : आपदा प्रबंधन की जानकारी शिक्षकों को दी गयी : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
सीवान : सदर प्रखंड के प्राथमिक, माध्यमिक व उच्चतर माध्यमिक एवं
प्र-स्वीकृति प्राप्त निजी विद्यालयों के शिक्षिकाओं को मुख्यमंत्री
विद्यालय सुरक्षा योजना के अंतर्गत विद्यालय सुरक्षा दिवस मनाने हेतु आपदा
से संबंधित प्रशिक्षण सह कार्यशाला का आयोजन किया गया है कार्यशाला में
विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं को प्रशिक्षण दिया जा रहा है.
पुराने पैनल से अब नहीं होगा नियोजन : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
मधुबनी। ग्रामीण विकास विभाग के सचिव प्रदीप कुमार ने स्पष्ट कर दिया है कि इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत अब पुराने पैनल से नियोजन नहीं किया जाएगा। डीएम व डीडीसी को भेजे पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि इंदिरा आवास योजना के अंतर्गत संविदा आधारित नियोजन से संबंधित नियोजन हेतु बनाए गए पैनल की वैधता एक वर्ष निर्धारित थी, जो समाप्त हो चुकी है। जिस कारण अब इस पैनल से नियोजन नहीं किया जाएगा।
पांच दर्जन शिक्षक नियोजन समिति की भी गर्दन फंसी : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
बांका। फर्जी शिक्षक बहाल करना बांका के पांच से अधिक नियोजन समिति के गले
की फांस बन गयी है। निगरानी जांच में सख्ती के कारण अब कई पंचायत सचिव,
मुखिया के अलावा बीडीओ और प्रमुख पर भी आंच पहुंच रही है। निगरानी जांच के
मुताबिक नियोजन समिति ने सरकार का पत्र जारी होने के बाद भी अमान्य डिग्री
वाले आवेदकों को नौकरी दे दी।
नियोजित शिक्षक संभावित वेतन : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
नियोजित शिक्षक संभावित वेतन
अनट्रेंड पंचायत 11,076
अगले सप्ताह सीएम को रिपोर्ट, नियोजित शिक्षकों को मेडिकल भत्ता भी : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
पटना: राज्य
के 3.50 लाख नियोजित शिक्षकों के वेतनमान व सेवा शर्तो के लिए गठित वेतनमान
कमेटी अगले सप्ताह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को अपनी रिपोर्ट सौंप देगी.
इसके बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कमेटी की अनुशंसाओं की घोषणा करेंगे.
उम्मीद की जा रही है कि इस महीने सरकार के साढ़े नौ साल के कार्यकाल के
जारी होनेवाले रिपोर्ट कार्ड में मुख्यमंत्री इसकी घोषणा करेंगे.
छह से शुरू होगा फलक स्कूलों में प्रशिक्षण : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
मधुबनी : छह
जुलाई 2015 से फलक प्रशिक्षण शुरू होगा. इसके अंतर्गत शिक्षकों को अभ्यास
पुस्तिका आधारित प्रशिक्षण दिया जायेगा. उक्त बातें बीआरपी शारदा नंद झा ने
प्रधानाध्यापकों को संबोधित करते हुए कही. उन्होंने सभी नामित शिक्षकों की
सूची समर्पित करने को कहा. प्रशिक्षण तीन दिवसीय होगा. प्रशिक्षण में सभी
नामित शिक्षकों का उपस्थित रहना अनिवार्य है.
न्यायालय के आदेश के बाद फर्जी शिक्षकों का सरेंडर : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
पटना(बिहार)। फर्जी डिग्रीधारी शिक्षक भर्ती मामले में नया मोड़ आ गया है। पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद फर्जी डिग्रीधारी राज्य के 129 नियोजित शिक्षकों ने अपना इस्तीफा सौंप दिया है। इनमें 73 प्राइमरी व 45
मिडिल स्कूल तथा दस शिक्षक हाई स्कूल और प्लस टू के हैं। कार्रवाई के डर
से इन लोगों ने इस्तीफा दिया है। शुक्रवार को शिक्षा विभाग को जिला
कार्यक्रम पदाधिकारियों ने इस्तीफा देने वालों की संख्या सौंप दी।
फर्जी शैक्षणिक डिग्री वाले शिक्षकों को कानूनी कार्रवाई से बचना है तो छोड़ दे नौकरी :बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
पटना। हाईकोर्ट ने फर्जी शैक्षणिक डिग्रियों वाले शिक्षकों के खिलाफ जांच
आदेश देने पर बिहार के शिक्षकों में हडक़ंप मच गया है। हाईकोर्ट ने यह आदेश
देते हुए कहा है कि फर्जी शैक्षणिक योग्यता वाले शिक्षक अगर अपने आप ही
नौकरी छोड़ देता है तो उन शिक्षकों पर कोई भी कानूनी कारवाई नहीं कि
जायेगी।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)