; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

बुधवार को नियोजित शिक्षकों के वेतनमान पर लग सकती है मुहर : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

बुधवार को नियोजित शिक्षकों के वेतनमान पर लग सकती है मुहर
पटना. स्कूलों में नियोजित शिक्षकों को वेतनमान देने के मामले में मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह शिक्षक संघों से बात करेंगे। बुधवार को नियोजित शिक्षक संघों को सरकार ने वार्ता के लिए बुलाया है। मुख्यमंत्री के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारियों की बातचीत के दौरान इस बात पर चर्चा हो रही थी कि वेतन बढ़ाने पर शिक्षक नाराज न रह जाए। तीन से पांच हजार वेतन बढ़ाने पर बात हो रही है।

इस पर शिक्षक संघों का विरोध है। संघ की ओर से 9300 से 34000 रुपए वेतनमान की मांग की गई थी। सम्मानजनक वेतनमान नहीं देने पर शिक्षक संघों ने फिर से आंदोलन करने की सरकार को धमकी भी दे रहे हैं।

इसके पहले शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव आरके महाजन ने शिक्षक संघों के नेताओं से बात कर संभावित वेतनमान के बारे में जानकारी दी थी। प्रधान सचिव के पास भी शिक्षक संघों ने 9300 से 34000 वेतनमान देने की मांग की थी।
http://e-bihargovjobs.blogspot.com/ 
सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news