; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

पंचायत शिक्षिका ने दिया इस्तीफा : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

रोहतास । फर्जी शिक्षकों को स्वेच्छा से इस्तीफा देने के लिए तय तिथि खत्म होने में सिर्फ दो दिन शेष है। इस्तीफा देने वाले फर्जी शिक्षकों की संख्या में धीरे धीरे इजाफा हो रहा है। लेकिन अभी भी अधिकांश फर्जी शिक्षक अपने प्रमाण पत्र को सही होने की आस लगाए बैठे हैं। यह तस्वीर तभी साफ होगा जब निगरानी के रिपोर्ट को कोर्ट सार्वजनिक करेगा। कौन शिक्षक फर्जी निकले और कौन सही।
करगहर प्रखंड से जुड़ी एक पंचायत शिक्षिका मंगलवार को स्वेच्छा से इस्तीफा दिया है। शिक्षिका ने यह इस्तीफा नियोजन इकाई के माध्यम से डीईओ को भेजा है। सहायक एनके झा के मुताबिक प्राथमिक विद्यालय गिरधरपुर के पंचायत शिक्षिका कुमारी माधुरी वर्मा ने आवेदन दे स्वेच्छा से इस्तीफा देने की बात कही है। गौरतलब है कि स्वेच्छा से इस्तीफा देने वाले शिक्षकों की संख्या नौ तक पहुंच गई है। हालांकि विभागीय स्थानीय अधिकारी प्रथम दौर की जांच में 70 से अधिक शिक्षकों के प्रमाण पत्र को जाली होने की बात स्वीकारी है। सोमवार को उच्च विद्यालय सरैया (चेनारी) की शिक्षिका मीनू सिंह ने इस्तीफा दिया था। डीपीओ (स्थापना) राजदेव राम हाई कोर्ट के आदेश के आलोक में 9 जुलाई तक फर्जी शिक्षकों का इस्तीफा मंजूर किया जाएगा। उसके बाद इस्तीफा देने वाले शिक्षकों के आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news