सासाराम (सदर). रौजा पार्क में टीइटी-एसटीइटी उत्तीर्ण नियोजित शिक्षक संघ रोहतास इकाई की बैठक हुई. इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राकेश रंजन मिश्र ने की. बैठक में नियोजित शिक्षकों को ग्रेड पे सहित पूर्ण वेतनमान देने की मांग सरकार से की गयी. जिलाध्यक्ष राकेश रंजन मिश्र ने कहा कि नियोजित शिक्षकों के प्रति सरकार की मनमानी रवैया के खिलाफ 25 जुलाई को धरना-प्रदर्शन किया जायेगा. उन्होंने सभी नियोजित शिक्षकों से इस प्रदर्शन में भाग लेने की अपील की.
E-BiharGovJobs provides the latest Bihar government job updates, Sarkari Naukri notifications, exam schedules, results, and recruitment news.
Important Posts
Big Breaking News - UPTET
Advertisement
दो जगह नौकरी करनेवाले शिक्षक पर प्राथमिकी दर्ज : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
हाजीपुर : एक ही एसटीइटी प्रमाणपत्र पर सहयोगी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय एवं पटना सिटी के गांधी आर्य कन्या उच्च विद्यालय में नियोजित शिक्षक की कलई खुलने के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो ने उसके विरुद्ध नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है.
शिक्षक नियोजन के सीबीआइ जांच की मांग : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
अररिया। शिक्षक नियोजन में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से कराने की मांग उठने लगी है। गुरुवार को टीईटी उत्तीर्ण अभ्यर्थी एसोसिएशन ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर नियोजन में व्याप्त भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई से कराने की मांग की है।
नपेंगे फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे पारा शिक्षक : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
गढ़वा : जिला शिक्षा अधीक्षक सह जिला कार्यक्रम पदाधिकारी बृजमोहन कुमार ने जिले के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों को पारा शिक्षकों के सर्टिफिकेट जांच के लिए सर्व शिक्षा अभियान कार्यालय को अविलंब उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। जिला शिक्षा अधीक्षक के उक्त निर्देश के आलोक में जिले के सभी प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारियों द्वारा अपने-अपने प्रखंड के सभी पारा शिक्षकों को 15 दिनों के भीतर अपना सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्र जांच के लिए बीआरसी में उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है।
निगरानी ने चार फर्जी शिक्षक पर दर्ज करायी प्राथमिकी : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
बांका। हाईकोर्ट की झिड़की के बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के अधिकारी फर्जी शिक्षकों के मामले पर सख्त हो गये हैं। नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्र सत्यापन की प्रक्रिया ने गति पकड़ ली है। इंटर शिक्षकों के प्रमाण पत्र सत्यापन का काम अंतिम चरण में है। ऐसे में अब तक जांच में फर्जी पाये गये चार शिक्षकों के खिलाफ निगरानी ने गुरूवार को बांका थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है। लोगों को इंटर शिक्षक में फर्जीवाड़ा का मामला नहीं आने की उम्मीद थी। लेकिन, अभी आधी प्रक्रिया के दौरान ही निगरानी ने चार फर्जी शिक्षकों को पकड़ निकाला है।
झारखंड शिक्षक भर्ती 2015- चतरा व लातेहार में 939 पदों पर निकली सरकारी नौकरी : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
झारखंड शिक्षक भर्ती 2015- चतरा व लातेहार में 939 पदों पर निकली सरकारी नौकरी
1. चतरा में 486 पद व लातेहार में 453 पद रिक्त
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय चतरा द्वारा इंटर प्रशिक्षित शिक्षक/ इंटर प्रशिक्षित उर्दू शिक्षक (ट्रेंड टीचर) के 486 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार दिनांक 7 अगस्त 2015 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय चतरा को अंतिम तारीख से पहले निर्धारित प्रारूप में जाने चाहिएं।
1. चतरा में 486 पद व लातेहार में 453 पद रिक्त
जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय चतरा द्वारा इंटर प्रशिक्षित शिक्षक/ इंटर प्रशिक्षित उर्दू शिक्षक (ट्रेंड टीचर) के 486 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इच्छुक व योग्य उम्मीदवार दिनांक 7 अगस्त 2015 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय चतरा को अंतिम तारीख से पहले निर्धारित प्रारूप में जाने चाहिएं।
डीपीओ की मनमानी, बिना निर्देश नियोजन का आदेश : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
मुजफ्फरपुर : जिला परिषद माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षक नियोजन में बड़ा पेच फंस गया है। डीपीओ स्थापना अवनींद्र कुमार सिन्हा ने बिना पैनल समिति की स्वीकृति नियोजन की काउंसिलिंग की तिथि 22 की जगर 28 जुलाई घोषित कर इसे एनआइसी की वेबसाइट पर डाल दिया। इतना ही नहीं इसमें 'निर्देशानुसार' शब्द का भी इस्तेमाल कर दिया गया।
59 शिक्षक अभ्यर्थियों को मिला नियोजन पत्र : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
मधुबनी। जिला परिषद माध्यमिक तथा उच्चतर माध्यमिक शिक्षकों के रिक्त पदों पर नियोजन के लिए बुधवार को जिला परिषद के नव निर्मित भवन में शिक्षक नियोजन शिविर लगाया गया। इस शिविर में शांति व विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सुरक्षा का व्यापक प्रबंध किया गया था। पुलिस पदाधिकारी, पुलिस के जवान व कमांडों को भी ड्यूटी पर लगाया गया था। शिविर में अभ्यर्थियों के काउंसि¨लग के लिए विषयवार काउंटर की भी व्यवस्था की गई थी। उप विकास आयुक्त सह जिला परिषद के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी राजकुमार दिन भर इस शिविर में उपस्थित रहकर पारदर्शी तरीके से नियोजन प्रक्रिया संपन्न कराने में जुटे रहे।
विकास योजनाओं की डीएम ने की समीक्षा : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
भोजपुर । जिलाधिकारी पंकज कुमार पाल की अध्यक्षता में विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की गई। जिसमें राजस्व संबंधी, दखल दहानी, अभियान बसेरा, भू-अर्जन मामले, शिक्षा संबंधी विद्यालयों में शौचालय की व्यवस्था, शिक्षक नियोजन, मध्याह्न भोजन योजना, स्वास्थ्य संबंधी योजनाओं में जननी बाल सुरक्षा योजना, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम, एंबुलेंस सेवा, आईसीडीएस अंतर्गत, आंगनबाड़ी पंचायती राज विभाग अंतर्गत पंचायत सरकार भवन का निर्माण एवं भूमि उपलब्धता,
अब सहायक शिक्षकों पर गिरेगी गाज : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
अररिया। अमान्य प्रशिक्षण संस्थानों से प्राप्त प्रमाण पत्र के आधार पर सहायक या नियोजित शिक्षक पद पर तैनात लोगों की भी अब खैर नहीं है। यदि 29 जुलाई तक त्यागपत्र नहीं देते उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। खासकर 34540 कोटि के सहायक शिक्षक से मामला जुड़ा है। इस संबंध में बुधवार को जिला कार्यक्रम अधिकारी स्थापना मनोज कुमार ने सभी नियोजन इकाई को पत्र के माध्यम से निर्देश दिया है।
धनसोई हाई स्कूल के छात्रों ने जलाया शिक्षकों का पुतला : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
बक्सर : धनसोई गांधी स्मारक उच्च विद्यालय में व्याप्त कुव्यवस्था के खिलाफ वहां के छात्रों ने मोर्चा खोल दिया है। मंगलवार को आक्रोशित छात्रों ने प्रधानाध्यापक भारतेन्दु का पुतला दहन किया। प्रधानाध्यापक एवं विद्यालय के अन्य शिक्षकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। छात्र चंदन कुमार, अनन्त कुमार, नन्दलाल कुमार, हिमांशु कुमार, सोनू कुमार, राजू कुमार, नीतीश कुमार सहित अन्य सैकड़ों छात्रों का कहना था कि विद्यालय में शिक्षकों द्वारा छात्रों के भविष्य से कोई सरोकार नही रह गया है।
नियोजित शिक्षकों को मिला क्षमा दान का मौका : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
अररिया। ऐसे नियोजित शिक्षक जो फर्जी प्रमाण पत्र के आधार पर अबतक नियोजित शिक्षक के पद पर बने हुए हैं उन्हें एक बार फिर हाईकोर्ट से क्षमा दान का मौका मिला है। यदि वे 29 जुलाई तक स्वेच्छा से त्याग पत्र दे देते हैं। चौदह जुलाई को हाईकोर्ट द्वारा पारित आदेश के आलोक में शिक्षा विभाग ने निर्देश जारी किया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी सत्येंद्र प्रसाद सिहं ने मंगलवार को जानकारी देते हुए बताया कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश के आलोक में किसी भी कोटि के नियोजित शिक्षक / पुस्तकालयाध्यक्ष जाली या धोखाधड़ी से प्राप्त शैक्षणिक एवं प्रशैक्षिणक प्रमाण पात्र के आधार पर नौकरी मिली हैं
इस्तीफा नहीं देनेवाले फर्जी शिक्षक जायेंगे जेल : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
जहानाबाद (नगर) : फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर शिक्षक बने लोग स्वेच्छा से त्याग पत्र दे दें. हाइकोर्ट द्वारा निर्धारित समय सीमा के अंदर त्यागपत्र देनेवालों पर कार्रवाई नहीं होगी, बल्कि त्यागपत्र के दिन तक का वेतन दिया जायेगा. समय सीमा के अंदर त्याग पत्र नहीं देनेवाले फर्जी शिक्षकों को जेल की हवा खानी पड़ेगी.
उक्त बातें जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना उपेंद्र सिंह ने बीइओ की बैठक में कही. उन्होंने बताया कि 21 जुलाई को नियोजित शिक्षकों से संबंधित फर्जी प्रमाणपत्रों की जांच के लिए राज्य स्तर पर सभी डीपीओ स्थापना की बैठक बुलायी गयी थी, जिसमें निगरानी विभाग के पदाधिकारी भी उपस्थित थे.
फर्जी प्रमाण पत्र मामले में शिक्षक पर प्राथमिकी : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
अररिया। फर्जी प्रमाण पत्र के आरोप में राम लाल उच्च विद्यालय में पदस्थापित नियोजित शिक्षक शिवनाथ चौधरी के विरुद्ध बुधवार को अररिया थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई। प्राथमिकी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो के इंस्पेक्टर अंजनी कुमार ने दर्ज कराई है। निगरानी विभाग के इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्हें अररिया में नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्र जांच करने की जिम्मेदारी मिली है। वर्ष 2014 में उक्त शिक्षक के विरुद्ध उच्च न्यायालय में जनहित याचिका दायर हुई थी।
कटिहार में अब तक 49 फर्जी शिक्षकों ने सौंपा इस्तीफा : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
कटिहार। हाईकोर्ट के आदेश के बाद नियोजित शिक्षकों के प्रमाण पत्रों की चल रही जांच से धोखाधड़ी कर नौकरी पाने वाले शिक्षकों में हड़कंप मचा हुआ है। अब 29 जुलाई तक इस्तीफा देने की स्थिति में कार्रवाई से बरी किये जाने संबंधी रियायत से ऐसे शिक्षकों को राहत मिली है। साथ ही ऐसे शिक्षक ताबड़तोड़ इस्तीफा दे रहे हैं। जिले में अबतक इस्तीफा देने वाले शिक्षकों की संख्या 49 तक पहुंच गयी है। उच्चतर माध्यमिक के बाद अब माध्यमिक शिक्षकों के प्रमाण पत्र की जांच भी शुरु हो गयी है। जिले में दो माध्यमिक शिक्षकों ने भी अबतक अपना त्यागपत्र नियोजन इकाई को सौंप दिया है।
पटना हाई कोर्ट ने तीन हजार शिक्षकों को दी राहत : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
पटना। पटना हाई कोर्ट ने तीन हजार वैसे शिक्षकों को राहत दे दी, जो दक्षता परीक्षा दो बार फेल हो चुके हैं।
मुख्य न्यायाधीश एल नरसिम्हा रेड्डी की दो सदस्यीय खंडपीठ ने यह आदेश तब दिया जब राज्य सरकार की ओर से सूचित किया गया कि दक्षता परीक्षा में दो बार फेल हो चुके शिक्षकों के लिए राज्य सरकार नियमावली ला रही है।
इस पर खंडपीठ ने कहा कि तब तक इन्हें नहीं हटाया जाए। यह लाभ उन शिक्षकों को भी दिया जाएगा, जो हाई कोर्ट में अपनी याचिका दाखिल नहीं कर पाए हैं।
विधान पार्षद ने कुलपति से मांगा इस्तीफा : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
सीवान : जय प्रकाश विश्व विद्यालय की दिन-पर-दिन गिर रही व्यवस्था से नाराज विधान पार्षद केदार पांडे ने कुलपति से इस्तीफे की मांग की हैं. वे सोमवार को परिसदन में पत्रकारों से बात कर रहे थे. श्री पांडे ने कहा कि कुलपति को अपने पद पर रहने का नैतिक अधिकार नहीं है.
मध्य विद्यालय में पंचायत शिक्षक की प्रतिनियुक्ति : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
पुपरी : बीडीओ विनीत कुमार सिन्हा ने गत आठ जुलाई को प्रखंड के दो स्कूलों का औचक निरीक्षण किया था. दोनों स्कूलों में तरह-तरह की गड़बड़ी सामने आयी थी. कुछ गड़बड़ी के लिए बीडीओ ने बीइओ को दोषी मान उनसे स्पष्टीकरण पूछा है. बीइओ को यह बताने को कहा गया है कि डीइओ के आदेश का पालन क्यों नहीं किया गया और पंचायत शिक्षक की प्रतिनियुक्ति मध्य विद्यालय में कैसे कर दी गयी. बीडीओ ने बीइओ से अन्य कई सवालों का जवाब मांगा है.
नियोजित शिक्षकों को मेडिकल के साथ एचआरए भी मिलेगा : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
पटना: राज्य के 3.51 लाख नियोजित शिक्षकों को नया वेतनमान, ग्रेड पे के साथ-साथ मेडिकल और हाउस रेंट एलाउंस (एचआरए) मिलना तय हो गया है. मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह की अध्यक्षता में गठित वेतनमान कमेटी अपनी अनुशंसा में इसका प्रावधान करने जा रही है. नियोजित समेत प्राथमिक व माध्यमिक शिक्षक संघों के साथ वार्ता के बाद कमेटी ने इसका निर्णय लिया है. शिक्षकों को 200 रुपये प्रति महीने मेडिकल एलाउंस और ग्रामीण क्षेत्रों में पांच प्रतिशत और शहरी क्षेत्रों में 10-20 प्रतिशत हाउस रेंट एलाउंस मिल सकेगा.
नियोजित ट्रेंड टीचर्स को न्यूनतम 16 हजार सैलरी, HRA -मेडिकल पर भी सहमति : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates
नियोजित ट्रेंड टीचर्स को न्यूनतम 16 हजार सैलरी, HRA -मेडिकल पर भी सहमति
पटना. नियोजित ट्रेंड शिक्षकों को अब 16 हजार के आस-पास वेतन मिलेगा। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी ने 5200-20200 वेतनमान, 2000-2800 ग्रेड, 113 फीसदी महंगाई भत्ता के साथ-साथ मेडिकल और एचआरए देने पर भी सहमत जताई है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि नियोजित शिक्षकों को मेडिकल और एचआरए की सुविधा देने पर 500 करोड़ रुपए सालाना अतिरिक्त खर्च होंगे।
पटना. नियोजित ट्रेंड शिक्षकों को अब 16 हजार के आस-पास वेतन मिलेगा। मुख्य सचिव की अध्यक्षता वाली कमेटी ने 5200-20200 वेतनमान, 2000-2800 ग्रेड, 113 फीसदी महंगाई भत्ता के साथ-साथ मेडिकल और एचआरए देने पर भी सहमत जताई है। कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि नियोजित शिक्षकों को मेडिकल और एचआरए की सुविधा देने पर 500 करोड़ रुपए सालाना अतिरिक्त खर्च होंगे।
सदस्यता लें
संदेश (Atom)