; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

प्राथमिक शिक्षकों का 20 को टोकन स्ट्राइक

बांका। समान काम के बदले समान वेतन देने के कोर्ट के फैसले को प्रभावी कराने के लिए शिक्षक संघों की सक्रियता बढ़ गई है। रविवार को इस संबंध में जिला प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी महत्वपूर्ण बैठक उपाध्यक्ष मुरलीधर ¨सह की अध्यक्षता में की।
जिसमें समान वेतन के लिए अब सड़क पर उतरने और अनिश्चित कालीन हड़ताल तक पर जाने का एलान किया है। संगठन ने 14 नवंबर तक की ही डेटलाइन जारी करते हुए कहा है कि इसके बाद प्राथमिक शिक्षक आंदोलन पर उतर जाएंगे। इस कड़ी में सबसे पहले 20 नवंबर को सभी प्राथमिक शिक्षक टोकन स्ट्राइक पर रहेंगे। वे विद्यालय में पहुंच हाजिरी बना कर काला लगाकर सभी काम का बहिष्कार करेंगे। मौजूद प्रधान सचिव घनश्याम यादव ने कहा कि इसके बाद भी सरकार नहीं मानते है जो कोर्ट का फैसला प्रभावी कराने के लिए जेल भरो और अनिश्चतकालीन हड़ताल भी शुरू होगा। बैठक में संजय कुमार, शशि कुमार सुमन, यशवंत राय, रवींद्र कुमार मिश्र, महेंद्र प्रसाद यादव, राजीव कुमार, अनिल मांझी, आदिल कुमार, परमानंद ¨सह, जयकांत यादव, राज कुमार प्रसून, वीरेंद्र बिहारी, उमेश कुमार मंडल, अश्विनी मंडल,जयजय राम ¨सह आदि मौजूद थे। इसके पूर्व अखिल भारतीय शैक्षणिक संघ द्वारा बांका संगठन के नेता घनश्याम यादव को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाने पर खुशी जाहिर किया गया। शिक्षकों ने माला पहना कर उनका स्वागत किया।

UPTET news