; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

प्राथमिक शिक्षकों ने भी भरा दम

बांका। समान काम के बदले समान वेतन की लड़ाई में अब प्राथमिक शिक्षक संघ ने भी मजबूत संघर्ष का निर्णय लिया है। शनिवार को जिला कार्यकारिणी की उपाध्यक्ष मुरलीधर ¨सह की अध्यक्षता में हुई बैठक में इसके स्वरूप का चर्चा की गई।
जिसमें संगठन के सभी पदाधिकारियों ने आंदोलन को धारदार बनाने की वकालत की। इसके लिए रविवार को पटना में होने वाली प्रदेश कमेटी की बैठक में मजबूत फैसला लेने के लिए प्रदेश नेता घनश्याम यादव को अधिकृत किया गया। साथ ही इस आंदोलन को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आंदोलन से जोड़ने पर भी सहमति दी। बैठक में प्रदेश नेता के अलावा सुरेंद्र नारायण ¨सह, शशि कुमार सुमन, अश्विनी कुमार दास, सुशील यादव, पांडव यादव, अनिल मांझी, निर्मल कुमार ¨सह, मु.मुस्तफा, नसीम अहमद, उमेश कुमार मंडल, जयजय राम ¨सह, उपेंद्र मंडल आदि प्रमुख रूप से मौजूद थे।

UPTET news