रोहतास। समान काम के लिए समान वेतन के समर्थन में बिहार राज्य प्रारंभिक
शिक्षक संघ के प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर राज्यभर में 17 अप्रैल से
शिक्षक विद्यालयों में तालाबंदी करेंगे। अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए
हस्ताक्षर अभियान चलाया जा रहा है।
प्रखंड प्रभारी संतोष राय, राज्य प्रतिनिधि अजय कुमार, प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार, उपाध्यक्ष राकेश त्रिगुण, कोषाध्यक्ष संजय पाठक ने बताया कि सीआरसी स्तर पर हड़ताल को सफल बनाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाकर शिक्षकों को प्रेरित किया जा रहा है। जिसमें 17 अप्रैल को चंपारण सत्याग्रह शताब्दी पर जिला मुख्यालय पर सत्याग्रह किया जाएगा, 18 को प्रखंड मुख्यालय पर मशाल जुलूस व 19 अप्रैल को शैक्षिक व गैर शैक्षिक कार्यों को ठप कर विद्यालयों में तालाबंदी की जाएगी। इसके लिए पुराने व नए शिक्षक संघों को आमंत्रण पत्र दिया जा रहा है, ताकि एक साथ मिलकर सरकार की दोरंगी नीति के खिलाफ लड़ाई लड़ी जा सके। उन्होंने टेट एसटेट शिक्षक संघ द्वारा समर्थन देने के फैसले को स्वागत किया। मौके पर समन्वयक मनोज कुमार, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, राकेश रंजन, ऐन्द्री कुमारी, सुनीता कुमारी, इशरत जहां, संजय ¨सह, विनय पांडेय सहित अन्य मौजूद थे।