--> <!--Can't find substitution for tag [post.title]--> | The Bihar Teacher Times - बिहार शिक्षक नियोजन

LIVE : UPTET Result 2021

Breaking Posts

आह्वान ::: समान काम-समान वेतन के लिए होगी अब आर-पार की लड़ाई.

TET-STET उतीर्ण नियोजित संघ इकाई सूर्यपुरा का हुआ पुनर्गठन.
ओम प्रकाश बने अध्यक्ष, शशि को सचिव की कमान.
आह्वान ::: समान काम-समान वेतन के लिए होगी अब आर-पार की लड़ाई.

सूर्यपुरा। टेट-स्टेट उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ ब्लॉक इकाई की बैठक शनिवार को मध्य विद्यालय खरोज में आयोजित की गई। बैठक में संघ का पुनर्गठन किया गया। इस दौरान उपस्थित टेट नियोजित शिक्षकों ने सर्वसम्मति से पदाधिकारियों का चयन किया।
नवगठित कार्यकारिणी में रणजीत कुमार सिंह उर्फ मंटूजी संरक्षक, ओम प्रकाश सिंह अध्यक्ष मनोनीत किए गएं। वहीं, चिराग कुमार को उपाध्यक्ष, शशि भूषण को सचिव, बिन्दुबाला सिंह को कोषाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। नई कार्यकारिणी में अमित कुमार सिन्हा जिला समन्यवक व् सुनील सिंह मीडिया सह संचार की जिम्मेदारी संभालेंगे।
इस मौके पर शिक्षकों को संबोधित करते हुए संघ के नवनियुक्त अध्यक्ष ओपी सिंह ने कहा कि नियोजित शिक्षकों को सम्मान दिलाने यह संघ अब पूरी मुस्तैदी से संघर्ष करेगा। वहीं संरक्षक मंटू सिंह ने कहा कि टेट नियोजित शिक्षक अब खामोश नहीं बैठेंगे। समान काम-समान वेतन, टेट शिक्षकों की वरीयता, ग्रेड पे के लिए 2 वर्ष सेवा की बाध्यता खत्म करने अब आर-पार की लड़ाई लड़ी जायेगी।
बैठक में शिक्षक अशोक कुमार पाण्डेय, बिनोद कुमार, मिथलेश कुमार, सत्यनारायण जी, राकेश कुमार, राकेश कुमार पाण्डेय, विनोद जी खरोज, कृष्ण कुमार विश्वकर्मा, संजीव कुमार, रमेन्द्र कुमार, विजय कुमार सिंह, सरिता कुमारी, प्रियंका कुमारी समेत कई शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित थे।
सुनील सिंह, मीडिया प्रभारी,
TET-STET उतीर्ण नियोजित शिक्षक संघ, विकासखंड सूर्यपुरा (रोहतास) बिहार.
Image may contain: 7 people, people standing

Popular Posts

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();