; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

मूल्यांकन को ले विभाग-शिक्षक आमने-सामने

जमुई। मैट्रिक व इंटर की कॉपियों के ससमय मूल्यांकन का दबाव विभाग पर लगातार बढ़ता जा रहा है। वहीं दूसरी ओर मूल्यांकन का बहिष्कार कर रहे शिक्षक पीछे हटने को तैयार नहीं हैं और वे कचहरी चौक स्थित स्व. अभय ¨सह स्मारक स्थल पर शिक्षा सत्याग्रह के तहत डटे हैं। ऐसी स्थिति में विभाग व शिक्षक आमने-सामने हैं।

गौरतलब हो कि सूबे के मुख्य सचिव के आदेश के आलोक में जिला शिक्षा पदाधिकारी ने जिले के सभी माध्यमिक, उच्चतर माध्यमिक एवं सीबीएसई विद्यालयों के शिक्षकों को मूल्यांकन कार्य में लगाने के लिए आमंत्रित किया। इसके बाद भी जब शिक्षक मूल्यांकन करने केन्द्र नहीं पहुंचे तो कार्रवाई की हिदायत दी गई है। डीईओ ने वैसे शिक्षकों पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति की धारा 1981/11 एवं भादवि की धारा 188 के तहत कार्रवाई की बात कही है।
------------------
वार्ता होने तक जारी रहेगा सत्याग्रह

बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ जिला इकाई के सचिव रत्नेश्वर शर्मा ने कहा कि सरकार अड़ियल रवैया अपना रही है और संघ से वार्ता को तैयार नहीं है। इसलिए संघ का सत्याग्रह जारी रहेगा। जब तक सरकार से सकारात्मक वार्ता नहीं होती है मूल्यांकन का बहिष्कार जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि विभाग शिक्षकों को डराना-धमकाना बंद करे। मूल्यांकन बहिष्कार कर रहे शिक्षकों के साथ संघ हमेशा खड़ा है।

UPTET news