Advertisement

समान वेतन के लिए आंदोलन का शिक्षक आज करेंगे शंखनाद

मधेपुरा। प्रारंभिक शिक्षक संघ के सदस्य सोमवार को समाहरणालय के समक्ष सत्याग्रह कर अपने आंदोलन का शंखनाद करेंगे।
शिक्षक संघ के आंदोलन को लेकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि चार लाख नियोजित प्रारंभिक,माध्यमिक,उच्चतर,माध्यमिक शिक्षक सहित पुस्तकालय अध्यक्ष समान काम के बदले समान वेतन की मांग को आंदोलन कर रहें है। समान काम के बदले सामान वेतन की मांग करना शिक्षकों का संवैधानिक अधिकार है।लेकिन राज्य सरकार शिक्षकों की मांग को पूरा करने की दिशा उदासीन है। सरकार के उदासीन रवैये के विरोध में राज्य के चार लाख नियोजित शिक्षक मजबूर होकर आंदोलन करने पर विवश हैं। लेकिन प्रारंभिक शिक्षक संघ इस अन्याय को अब बर्दाश्त नहीं करेगी। सत्याग्रह के साथ ही आंदोलन की शुरुआत प्रारंभिक शिक्षक संघ की ओर से की जा रही है। 18 अप्रैल को प्रखंड मुख्यालय में मशाल जुलूस निकाला जाएगा। 19 अप्रैल से सभी स्कूलों में शैक्षणिक गैर शैक्षणिक कार्य ठप किया जाएगा। 

UPTET news

Blogger templates