; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

अब कल से टीईटी के लिए रजिस्ट्रेशन

पटना। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) के लिए अब 8 अप्रैल से अभ्यर्थी रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर ने बताया कि नियमावली को लेकर टीईटी अभ्यर्थियों ने कुछ बिंदुओं पर आपत्ति दर्ज की है। इसे लेकर विभाग से मार्गदर्शन मांगा गया है। शुक्रवार को मार्गदर्शन मिलने के बाद शनिवार से पोर्टल को लाइव कर दिया जाएगा।

टीईटी के लिए 25 अप्रैल तक ऑनलाइन आवेदन और ई-चालान स्वीकार किए जाएंगे। 27 अप्रैल तक एसबीआइ की शाखा द्वारा ई-चालान जमा किए जा सकते हैं। 28 अप्रैल तक आवेदन में ऑनलाइन संशोधन की अनुमति बोर्ड द्वारा दी गई है। 11 जून को दो पाली में पेपर-1 और पेपर-2 की परीक्षा होगी। एक अभ्यर्थी एक से अधिक बार रजिस्ट्रेशन करेंगे तो उनका आवेदन स्वत: रद हो जाएगा।

UPTET news