; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

नियोजन पत्र बंटा लेकिन चयन सूची चस्पा नहीं : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

नियोजन पत्र बंटा लेकिन चयन सूची चस्पा नहीं
छपरा : चतुर्थी चरण के शिक्षक नियोजन में इस बार कई शिक्षक नियोजन नियमावली का पालन नहीं किया गया। शिक्षक नियोजन की नियमावली के तहत जिस दिन काउंसिलिंग होनी चाहिए उसी दिन नियोजन पत्र वितरित करना होता है। काउंसलिंग 22 जुलाई को हुयी लेकिन नियोजन पत्र 3-4 अगस्त को बांटा गया। हालांकि नियोजन पत्र में तिथि 22 जुलाई ही अंकित है। नियोजन के बाद अंतिम चयन सूची का प्रकाशन कर उसे नोटिस बोर्ड पर चस्पा करना है और उसे वेबसाइट पर भी अपलोड करना अनिवार्य है।
लेकिन यह सब प्रकिया नही अपनायी गयी। जिसकी शिकायत शिक्षक अभ्यर्थी विपिन कुमार ने उपविकास आयुक्त से की है। उनके आवेदन पर डीडीसी ने डीपीओ को स्थित से अवगत करा देने का आदेश दे दिया। लेकिन नतीजा कुछ नहीं निकला। वही अभ्यर्थी प्रमोद कुमार ने आरोप लगाया कि कांउसिलिंग रजिस्टर व मेधा अंक में गड़बड़ी की गयी है।
22 जुलाई को काउंसिलिंग कराने वाले अभ्यर्थियों का ब्यौरा
माध्यमिक :
विषय - रिक्त - आवेदक - काउंसिलिंग
समाजिक विज्ञान - 58 - 958 - 89
गणित - 73 - 204 - 83
संस्कृत - 79 - 62 - 14
शारीरिक शिक्षा - 1 - 17 - 1
अंग्रेजी - 85 - 30 - 5
हिन्दी - 115 - 39 - 4
उर्दू - 45 - 17 - 00
विज्ञान - 87 - 197 - 50
उच्चत्तर माध्यमिक :
विषय - रिक्त - आवेदक - काउंसिलिंग
इतिहास - 13 - 167 - 51
जंतु विज्ञान - 17 - 19 - 6
रसायन शास्त्र - 58 - 1 - 00
वनस्पति शास्त्र - 26 - 6 -00
अर्थशास्त्र -26 -7 - 13
गणित - 53 - 1 - 00
हिन्दी - 17 - 25 - 4
अंग्रेजी - 30 - 2 - 00
गृह विज्ञान - 7 - 12 - 1
भूगोल - 15 -5 - 00
राजनीति शास्त्र - 6 - 29 - 9
उर्दू - 7 - 8 - 00
भौतिकी - 60 - 00 - 00
समाज शास्त्र - 4 - 6 - 00
ईपीएस -1 -1 - 1
दर्शन शास्त्र - 2 - 2 - 00

सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news