; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

माध्यमिक शिक्षकों का नियोजन पत्र बंटा : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

सारण। हंगामा व धांधली के आरोप में बीच सोमवार की रात से लेकर मंगलवार की दोपहर तक चतुर्थी चरण के माध्यमिक व उच्चत्तर माध्यमिक शिक्षकों अभ्यर्थियों का नियोजन पत्र वितरित कर दिया गया। जिसके बाद भी कई शिक्षक अभ्यर्थियों ने नियोजन पत्र बांटने में धांधली का आरोप लगाया है। सारण में शायद पहली बार ऐसा हुआ है कि नियोजन पत्र मिलने के बाद अधिकांश अभ्यर्थी खुश होने के बदले आक्रोशित हो गये और धांधली का आरोप लगाने लगे। एक महिला अभ्यर्थी तो रो पड़ी। जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) अजीत सिंह ने बताया कि माध्यमिक में 169 एवं उच्चत्तर माध्यमिक में 33 अभ्यर्थियों को नियोजन पत्र दिया गया है। जिसके बाद भी कई उच्चत्तर माध्यमिक शिक्षकों अभ्यर्थियों ने नियोजन पत्र नहीं मिलने का आरोप लगाया है।

पदस्थापना में धांधली का आरोप
छपरा : जिला परिषद शिक्षक नियोजन में माध्यमिक व उच्चत्तर माध्यमिक शिक्षकों के पदस्थापना में अनुसूची -2 का पालन नहीं करने का आरोप कई शिक्षक अभ्यर्थियों ने लगाया है। शिक्षक अभ्यर्थी वंदना गुप्ता ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना व डीडीसी व डीएम को आवेदन देकर कहा है कि नियोजन में अनुसूची -2 का पालन नहीं किया गया है। अंतिम काउंसिंलिंग में पिछड़ा वर्ग महिला अभ्यर्थी में वह प्रथम स्थान पर थी। उसने पहली पोस्टिंग उच्च विद्यालय खलपुरा दी थी। लेकिन मेरी पोस्िटग काजीपुर में कर दी गई है। जबकि खलपुरा में अनारक्षित पुरूष को कर दिया गया है। नियमानुसार पहली वरीयता बीसी माहिला को दी जानी चाहिए। उसने आरोप लगाया है कि पोंिस्टग में पैसे का खेल हुआ है। मुझसे भी पैसे की मांग की गयी थी। जिसकी शिकायत मैने डीडीसी से भी की थी। वही जूही कुमारी ने बताया कि उसकी पहली पसंद संन्यासी उच्च विद्यालय कोपा सम्होता की थी। लेकिन मेरी पोस्टिंग दलन सिंह उच्च विद्यालय मांझी कर दी गई है। वंदना व जूही तो सिर्फ उदाहरण हैं। अधिकांश शिक्षक अभ्यर्थियों ने पदस्थापना में धांधली का आरोप लगाकर डीपीओ के कार्यालय में जाकर हो हल्ला भी किया। एक अभ्यर्थी अरविंद कुमार सिन्हा के नियोजन पत्र अरविंद कुमार सिंह अंकित हो गया था। जिसे सुधरवाने के लिए वे कार्यालय का चक्कर लगा कर थक गये।

सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news