; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

शिक्षक नियोजन 357 की जगह 252 का ही भेजा रिकॉर्ड : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

मुजफ्फरपुर: उच्चतर माध्यमिक शिक्षक नियोजन से जुड़ा जो रिकॉर्ड शिक्षा विभाग ने निगरानी विभाग को सौंपा था, उस रिकॉर्ड की सीडी निगरानी विभाग ने शिक्षा विभाग को वापस लौटा दी है. निगरानी विभाग ने अधूरी जानकारी देने पर आपत्ति जताते हुए सीडी को लौटा दी है. निगरानी विभाग के पुलिस निरीक्षक सह मामले के जांचकर्ता मुरारी प्रसाद ने इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना सह नोडल पदाधिकारी अवनिंद्र कुमार सिन्हा को पत्र लिखा है.
बताया गया है कि उच्चतर माध्यमिक के 252 शिक्षकों की सूची का सॉफ्ट कॉपी (सीडी) निगरानी विभाग मुजफ्फरपुर प्रक्षेत्र को उपलब्ध कराया गया. वहीं यहां से शिक्षकों के रिकॉर्ड की सीडी निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना को भेजा गया. लेकिन जिस फॉर्मेट में विभाग ने रिकॉर्ड की मांग की थी, उस फॉर्मेट के तहत सीडी में जानकारी नहीं दी गयी थी. इस वजह से निगरानी विभाग पटना ने सीडी को वापस लौटा दिया.
357 की जगह 252 का ही भेजा रिकॉर्ड : उच्चतर माध्यमिक में नियोजित शिक्षकों के अधूरी रिपोर्ट देने पर निगरानी विभाग ने कड़ी आपत्ति जतायी है. बताया गया है कि मई माह में शिक्षा विभाग ने निगरानी विभाग को रिपोर्ट दी थी कि नियोजित माध्यमिक शिक्षकों की संख्या 357 है. इसका रिकॉर्ड निगरानी विभाग को नहीं उपलब्ध कराया गया है. 357 की जगह शिक्षा विभाग ने 252 शिक्षकों के रिकॉर्ड की सीडी निगरानी विभाग को उपलब्ध करायी थी.
रिकॉर्ड नहीं देने वाले कर्मी की मांगी सूची : निगरानी विभाग की ओर से अल्टीमेटम दिया गया है कि मामले की जांच उच्च न्यायालय पटना द्वारा करायी जा रही है. इसकी समय सीमा निर्धारित है. ऐसे में अविलंब रिपोर्ट की मांग की गयी है. साथ ही जिस नियोजन इकाई से अभिलेख प्राप्त नहीं होता है, वहां के संबंधित कर्मी को चिह्न्ति कर सूची मांगी गयी है. बता दें कि फर्जी बहाली की धर-पकड़ को लेकर वर्ष 2006 से अबतक नियोजित हुए शिक्षकों का रिकॉर्ड जांच के लिए मांगा गया है. पहले फेज में उच्चतर माध्यमिक का रिकॉर्ड देने को कहा गया था.

Important News : 

सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news