; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

हाइस्कूलों में शिक्षक नियोजन की हो रही जांच : बिहार शिक्षक नियोजन Latest Updates

गया: हाइस्कूलों में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों व नियोजन संबंधी कागजात की जांच निगरानी विभाग द्वारा की जा रही. जांच से जुड़ीं 15 बिंदुओं पर जानकारी व कागजात इकट्ठा करने के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना) सह जांच नोडल पदाधिकारी डॉ प्रियनंदन प्रसाद ने शुक्रवार को प्लस टू जिला स्कूल में हाइस्कूल के हेडमास्टरों की बैठक सुबह 10 बजे बुलायी है. बैठक में सभी हेडमास्टरों को उपस्थित रहना जरूरी है.डॉ प्रसाद ने बताया कि 2006 से लेकर 2008 तक 966 शिक्षकों की नियुक्ति की गयी है. बीच में कुछ शिक्षकों का ट्रांसफर भी किया गया है. ऐसे में 15 बिंदुओं पर सूचना नहीं मिल पा रही है, जबकि निगरानी ने 15 बिंदुओं पर अनिवार्य रूप से सूचना उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है. इस बाबत गत 23 मई तक ही माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों में अब तक नियोजित शिक्षकों व पुस्तकालयाध्यक्षों के शैक्षणिक-प्रशैक्षणिक प्रमाणपत्रों की हार्डकॉपी व सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध कराने का निर्देश प्रधानाध्यापकों को दिया था, ताकि संबंधित विद्यालयों, महाविद्यालयों, बोर्डो व विश्वविद्यालयों से प्रमाणपत्रों का सत्यापन कराया जा सके.

शिकायत मिली है कि फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर बड़ी संख्या में लोग शिक्षक की नौकरी कर रहे हैं. समय-समय पर कई फर्जी शिक्षक पकड़े भी गये हैं. शिक्षा विभाग ने जिले में नियोजित शिक्षकों के प्रमाणपत्रों की जांच, सत्यापन व कार्रवाई के लिए जिला कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रियनंदन प्रसाद को नोडल पदाधिकारी व कार्यक्रम पदाधिकारी अरुण मिश्र को सहायक नोडल पदाधिकारी बनाया है.

सरकारी नौकरी - Government Jobs - Current Opening All Exams Preparations , Strategy , Books , Witten test , Interview , How to Prepare & other details

UPTET news