शिक्षकों के नियोजन का नहीं हुआ अनुमोदन
छपरा : सारण के पंचायत व प्रखंड शिक्षकों के नियोजन का अनुमोदन प्रक्रिया बढ़ती नहीं दिख रही है। डीएम के आदेश के बाद भी गुरुवार को अनुमोदन नहीं हो सका। शिक्षक अभ्यर्थी जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (स्थापना), डीएम कार्यालय एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी के कार्यालय की परिक्रमा करते रहे। हालांकि शिक्षा विभाग ने कार्य तेजी से होने और सभी पंचायतों व प्रखंड शिक्षक अभ्यर्थियों की सूची अनुमोदन कर लेने की बात कह रही है।