Random-Post

समस्तीपुर में सामान्य शिक्षक के 732 और उर्दू के 29 रिक्त पदों पर होगी बहाली

 समस्तीपुर, जागरण संवाददाता। समस्तीपुर जिले में पंचायत शिक्षकों की नियुक्ति को लेकर आगामी 13 अगस्त को 20 प्रखंडों में काउंसिलिंग की प्रक्रिया होगी। 146 ग्राम पंचायत नियोजन इकाई के तहत शिक्षक

अभ्यर्थियों का चयन करने को लेकर काउंसिलिंग होगी। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने तैयारी तेज कर दी है। इसमें सामान्य शिक्षक के लिए 732 व उर्दू विषय के लिए 29 पद पर नियोजन किया जाना है। जिला शिक्षा पदाधिकारी मदन राय ने नियोजन इकाई के लिए काउंसिलिंग केंद्र निर्धारित कर दिया है। शिक्षा विभाग के अधिसूचना के आधार पर ग्राम पंचायत नियोजन इकाई के तहत काउंसिलिंग आयोजित होगी। इसमें विभूतिपुर प्रखंड के 21, मोरवा में 15, शिवाजीनगर में 12, रोसड़ा में 11, हसनपुर व मोहिउद्दीनगर में 10-10, कल्याणपुर व सिंघिया में 9-9, खानपुर में 8, पूसा में 7, वारिसनगर व पटोरी में 6-6, दलसिंहसराय व उजियारपुर में 4-4, ताजपुर, मोहनपुर व सरायरंजन में 3-3, समस्तीपुर व बिथान में 2-2, विद्यापतिनगर में 1 ग्राम पंचायत राज है। काउंसिलिंग की प्रक्रिया पूर्ण करने को लेकर चयनित अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की रिपोर्ट जिला कार्यक्रम पदाधिकारी स्थापना को देने का निर्देश दिया गया है।

इन प्रखंडों में ग्राम पंचायत राज नियोजन इकाई की होगी काउंसिलिंग 

- विभूतिपुर के जनता कॉलेज में ग्राम पंचायत राज पतैलिया, सुरौली, चौरा टभका, बेलसंडी तारा, चकहबीब, खास टभका दक्षिण, महिषी, विभूतिपुर उत्तर, कल्याणपुर उत्तर, आलमपुर कोदरिया, नरहन, सिंघिया बुजुर्ग दक्षिण, खास टभका उत्तर का नियोजन होना है। विभूतिपुर मध्य विद्यालय सिंघियाघाट में ग्राम पंचायत राज महथी उत्तर, विभूतिपुर पूरब, सिंघियाघाट उत्तर, मुस्तफापुर, साखमोहन, महथी दक्षिण, भूसवर, टभका।

- उजियारपुर प्रखंड के मध्य विद्यालय सातनपुर में ग्राम पंचायत राज महिसारी, बिरनामातुला, नाजिरपुर, परोरिया का नियोजन होना है।

- कल्याणपुर प्रखंड के संत पॉल सीनियर सेकेंड्री स्कूल बीरसिंहपुर में ग्राम पंचायत राज हजपुरवा, पुरुषोत्तमपुर, गोविंदपुर खजुरी, खरसंड पश्चिमी, अजना, मालीनगर, सैदपुर, चकमेहसी, मधुरापुर टारा नियोजन।

- सरायरंजन प्रखंड के मध्य विद्यालय बथुआ बुजुर्ग में ग्राम पंचायत राज मेयारी, नौआचक, रुपौली नियोजन इकाई।

- हसनपुर प्रखंड के न्यू इंडिया सुगर मिल्स में ग्राम पंचायत राज परिदह, नकुनी, नयानगर, भटवन, सुरहा बसंतपुर, दुधपुरा, औरा, सकरपुरा, मौजी, फुलहारा।

- समस्तीपुर प्रखंड में श्री कृष्ण उच्च विद्यालय जितवारपुर में ग्राम पंचायत राज सिंघिया खुर्द, कर्पूरीग्राम।

- दलसिंहसराय प्रखंड के छत्रधारी इंटर विद्यालय में सुल्तानपुर घटहो, मोख्तियारपुर सलखन्नी, पांड, बम्बैया हरलाल का नियोजन होना है।

- वारिसनगर प्रखंड के उच्च विद्यालय वारिसनगर में ग्राम पंचायत राज छतनेश्वर, गोही, लखनपट्टी, हांसा, धुरलख, डरसुर

- सिंघिया प्रखंड के प्रखंड मुख्यालय सिंघिया में ग्राम पंचायत राज कुंडल-2, वारी, माहे, नीरपुर भररिया, फुलहारा, जहांगीरपुर, लिलहौल, शालेपुर, विष्णुपुर डीहा

- मोहिउद्दीनगर प्रखंड मुख्यालय में ग्राम पंचायत राज तेतारपुर, कल्याणपुर बस्ती पश्चिम, करीमनगर, सिवैसिंहपुर, महमद्दीपुर, दुबहा, भदैया, मोहिउद्दीनगर दक्षिण, रासपुर पतसिया पूरब, रासपुर पतसिया पश्चिम।

- विद्यापतिनगर प्रखंड के आदर्श मध्य विद्यालय मउ बाजिदपुर में ग्राम पंचायत राज सोठगामा।

- मोरवा प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय मोरवा डीह भाग्यरानी स्थान बीआरसी परिसर में ग्राम पंचायत राज चकपहाड़, धर्मपुर बांदे, निकसपुर, मोरवा दक्षिण, सारंगपुर पश्चिमी, मरिचा, लरूआ, सारंगपुर पूर्वी, वाजितपुर करनैल, चकसिकंदर, बनवीरा, ररियाही, केशो नारायणपुर, गुनाई बसही, हरपुर भिंडी।

- खानपुर प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय हरियाबाद चक में ग्राम पंचायत राज दिनमरपुर दक्षिणी, जहांगीरपुर, कानु विशनपुर, शादीपुर, नत्थुद्वार, रेबड़ा, बछौली, भोरेजयराम।

- बिथान में प्रखंड मुख्यालय स्थित ग्राम पंचायत राज सखवा, जगमोहरा।

- रोसड़ा में इंटर उच्च विद्यालय में ग्राम पंचायत राज हरिपुर, भरवारी, चकथात पश्चिम, मोहिउद्दीनगर पूरब, सोनूपुर उत्तर, मोतीपुर, भिरहा दक्षिण, भिरहा पश्चिम, जहांगीरपुर उत्तर।

- पटोरी में जीबी उच्च विद्यालय में ग्राम पंचायत राज रूपौली, शिउरा, हेतनपुर, दक्षिणी धमौन, चकसाहो, हरपुर सैदाबाद।

- शिवाजीनगर उच्च विद्यालय में ग्राम पंचायत राज परसा, रजौर रामभद्रपुर, दहियार रन्ना, डुमरा मोहन, राज घिवाही, रानीपड़ती, दसौत व मध्य विद्यालय शिवाजीनगर में रहियार उत्तर, करियन, भटौरा, राज बंधार, रहियार दक्षिण।

- ताजपुर प्रखंड मुख्यालय में ग्राम पंचायत राज मानपुरा, फतेहपुरवाला, आधारपुर।

- पूसा प्रखंड मुख्यालय में ग्राम पंचायत राज चंदौली, विष्णुपुर बथुआ, हरपुर महमदा, ठहरा, धोबगामा, कोआरी, दक्षिणी हरपुर।

- मोहनपुर मध्य विद्यालय गढ़ी में ग्राम पंचायत राज जलालपुर, डुमरी दक्षिणी, धरनीपट्टी पश्चिमी। 

Recent Articles