शिक्षक नियोजन: 463 पदों के लिए हजारों की उमड़ी भीड़

 रहुई को छोड़ जिले की शेष 19 प्रखंड नियोजन इकाइयों में सख्त पहरे के बीच हुई काउंसिलिंग

सख्ती के बावजूद भी बिन्द नियोजन इकाई में फिर लगा हेराफेरी करने का आरोप

सबसे अधिक हिन्दी के लिए 172 तो सबसे कम उर्दू में 24 पदों पर हुआ नियोजन

गणित विज्ञान के 97, संस्कृत के 108 व अंग्रेजी के थे 62 पद

फोटो:

टीचर काउंसिलिंग : बिहारशरीफ के आवासीय मॉडल मध्य विद्यालय में सोमवार को काउंसिलिंग के लिए लगी अभ्यर्थियों की भीड़।

बिहारशरीफ। हिन्दुस्तान संवाददाता

शिक्षक नियोजन। बहाली मात्र 463 की। लेकिन, भीड़ हजारों में। वे सब पढ़े लिखे युवक। भले ही बेरोजगार। लेकिन, बहाली का इंतजार था वर्षों से। सभी काफी उम्मीद से आए थे। लेकिन, भीड़ दिखते ही बहुतों की उम्मीदें खत्म हो गईं। ऊपर से धांधली, इनका पीछा नहीं छोड़ती। पिछली बार भी बिन्द नियोजन इकाई में धांधली हुई। इस बार भी वहीं के अधिकारियों पर आरोप लगा। पिछली बार का नियोजन रद्द कर दिया गया था। इस बार का अभी पता नहीं। कई अभ्यर्थियों के आंसू निकल रहे थे। कहा कि नियोजन को लेकर सख्त पहरे हैं। पर अंदर बैठे अधिकारियों की धांधली पर नहीं।

नियोजन के लिए दो केन्द्र बने। एक मॉडल तो दूसरा कन्या मिडिल स्कूल। रहुई को छोड़ 19 नियोजन इकाइयों में काउंसिलिंग हुई। जिले में भले ही हजारों लोग हिन्दी विषय में शिकक्ष के लायक हों। पर बहाली थी महज 172 की। हालांकि, यह सभी विषयों में सबसे अधिक थी। उर्दू में तो और मात्र 24 पद पर बहाली हुई। गणित विज्ञान में 97। संस्कृत के 108 और अंग्रेजी के लिए 62 पद पर नियोजन हुआ। पहरा बहुत सख्त था। पुलिस के जवान और मजिस्ट्रेट तैनात थे। विभाग के अधिकारी थे सो अलग। कोरोना गाइडलाइन महज तमाशा बनकर रह गयी थी। न मास्क जरूरी। न सेनेटाइजर। अधिकारी भी मौन। भीड़ गिनती से बाहर। हर काउंटर पर सैकड़ों की भीड़।

कहां किस विषय की कितनी थी बहाली:

प्रखंड: गणित विज्ञान हिन्दी संस्कृत अंग्रेजी उर्दू

अस्थावां: 7 12 5 4 2

बेन: चार आठ 6 3 एक

बिहारशरीफ: सात 10 9 4 एक

बिन्द तीन 6 6 3 एक

चंडी: 6 10 4 4 एक

एकंगरसराय: 6 10 6 4 एक

गिरियक: 3 9 9 3 एक

हरनौत 7 10 6 4 एक

हिलसा 8 10 7 4 2

इस्लामपुर: 8 10 6 5 2

करायपरसुराय: 4 7 6 2 एक

कतरीसराय: 4 7 6 2 एक

नगरनौसा: 6 7 5 3 एक

नूरसराय: 6 8 6 3 एक

परवलपुर 7 10 6 3 एक

राजगीर: 6 10 5 3 2

सरमेरा: 3 10 4 3 एक

सिलाव: 6 10 6 3 2

थरथरी: 3 8 5 2 एक

और नया पुराने

Popular Posts