जागरण संवाददाता, छपरा : मैट्रिक और इंटर पास छात्रों को करियर की
जानकारी देने के लिए शिक्षा विभाग ने करियर पोर्टल बनाया है। इसपर बस एक
बार रजिस्टर्ड होकर महत्वपूर्ण जानकारी ली जा सकती है। बिहार शिक्षा
परियोजना के इस पोर्टल में मैट्रिक और इंटर के बाद करियर के लगभग सारे
विकल्पों की जानकारी दी जा रही है। इस पोर्टल में 450 करियर की जानकारी के
साथ ही 930 राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय छात्रवृत्ति की जानकारी मिलेगी।
शिक्षा विभाग ने सरकारी उच्च विद्यालय एवं प्लस टू कॉलेजों में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के लिए पोर्टल बनाया है। इसके लिए शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया गया था कि वे खुद इस पोर्टल को नियमित सर्च करें और छात्र-छात्राओं से भी सर्च कराएं। लेकिन अगस्त 19 में लांच इस पोर्टल को विद्यार्थी व शिक्षक देख नहीं रहे हैं। सारण प्रमंडल के सरकारी स्कूलों में करीब तीन-चार लाख मैट्रिक व इंटर के छात्र नामांकित हैं। लेकिन नवंबर माह की चार तारीख तक पोर्टल सर्च करने वाले छात्रों की संख्या हजार तक भी नहीं पहुंच पाई है।
इस संबंध में बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी सचिद्र कुमार ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(समग्र शिक्षा अभियान) अमरेंद्र कुमार गौड़ को पत्र भेजकर कहा है कि अधिक से अधिक छात्रों-शिक्षकों को पोर्टल देखने के लिए प्रेरित करें। यूनिक आइडी और पासवर्ड से खुलेगा पोर्टल :
इस पोर्टल का वेब एड्रेस www.ढ्डद्बद्धड्डह्मष्ड्डह्मद्गद्गह्मश्चश्रह्मह्लड्डद्य.ष्श्रद्व है। इसमें बिहार बोर्ड से रजिस्टर्ड छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। बोर्ड द्वारा दिये गये रजिस्ट्रेशन नंबर से ही यह पोर्टल खोला जा सकेगा। इसके लिए छात्र और छात्राओं को एक यूनिक आइडी और पासवर्ड दिया जाएगा।
इस पोर्टल में यह मिलेगी जानकारी :
पोर्टल पर मैट्रिक व इंटर के बाद के 450 विभिन्न करियर से संबंधित जानकारी मिल सकती है। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के 955 छात्रवृत्ति, छह हजार से अधिक कॉलेजों के बारे में जानकारी दी गई है। पोर्टल लॉगिग के लिए स्कूल का नाम, स्कूल कोड, स्कूल का ई-मेल आइडी और जिले का नाम देना होगा।
इनसेट :
सारण प्रमंडल में कितने छात्र व शिक्षकों ने देखा है पोर्टल
जिला - विद्यार्थी - शिक्षक
छपरा - 353 - 137
सिवान -793 - 83
गोपालगंज -233 - 02