Advertisement

2965 पदों पर होगा प्रारंभिक व माध्यमिक शिक्षकों का नियोजन

बेगूसराय : लंबे इंतजार के बाद जिला शिक्षा विभाग प्रारंभिक एवं माध्यमिक स्कूलों की रिक्तियां जुटाने में सफल हो गया है। शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 18 अगस्त से ही नियोजन की प्रक्रिया शुरू करनी थी। परंतु, रिक्ति नहीं आने के कारण रोस्टर तैयार होने में परेशानी हो रही थी।
रिक्ति आने के साथ ही पूरा शिक्षा विभाग रोस्टर को अंतिम रूप देने में जुट गया है, जो देर रात तक फाइनल कर लिया जाएगा। बुधवार को शिक्षा विभाग ने 2965 पदों की रिक्ति सार्वजनिक कर दी है। जिसे आनलाइन डालने का काम भी किया जा रहा है। यह रिक्तियां 2014 में हुए अंतिम नियोजन के आधार पर तैयार की गई हैं।


डीपीओ स्थापना रवि कुमार सिंह ने बताया कि छठे चरण का नियोजन शुरु होने जा रहा है। इसके लिए प्रारंभिक और माध्यमिक में अलग-अलग रिक्तियां एवं रोस्टर तैयार किया गया है। डीपीओ ने बताया कि माध्यमिक में कुल 303 पदों पर शिक्षकों का नियोजन होना है। जबकि प्रारंभिक में 2662 पदों पर नियोजन होगा। डीपीओ के अनुसार बेसिक ग्रेड के सामान्य विषयों में कुल 1805 रिक्तियां थीं। जिनमें से 227 का नियोजन हुआ था। जबकि विभिन्न कारणों से अब तक 37 शिक्षक-शिक्षिकाएं अपने पद से त्यागपत्र दे चुके हैं। जिसके कारण सामान्य विषय के कुल 1615 पद रिक्त हैं। वहीं, बेसिक ग्रेड उर्दू के कुल 871 पदों की रिक्ति पर 2014 में 341 शिक्षकों का नियोजन हुआ था। जबकि एक शिक्षक ने त्यागपत्र दिया। इस तरह उर्दू के बेसिक ग्रेड में कुल 531 पद रिक्त हैं, जिन पर छठे चरण का नियोजन किया जाना है। इसके अतिरिक्त स्नातक ग्रेड में कुल 516 पद रिक्त हैं। जिनके विषयवार सूची में सामाजिक विज्ञान के 33, अंग्रेजी में 33, गणित एवं विज्ञान में 176, हिदी में 88, संस्कृत में 143 एवं उर्दू विषय के 43 पद रिक्त हैं। फिलहाल शिक्षा विभाग के अधिकारी इस संदर्भ में अभी ज्यादा कुछ बताने से परहेज कर रहे हैं। 

UPTET news

Blogger templates