नौबतपुर के राजकीयकृत उच्च माध्यमिक विद्यालय, चिरौरा के पूर्व
प्रधानाध्यापक अरुण कुमार के सेवानिवृत होने पर सम्मान समारोह का अायोजन
किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि विधान पार्षद नीरज कुमार ने कहा कि
नियोजित शिक्षकों को वेतनमान दिया जाएगा।
इसके लिए सरकार प्रयास कर रही है। शिक्षा का स्तर गिरे नहीं, इस पर ध्यान दिया जाए। समारोह के मुख्य अतिथि माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव शत्रुधन प्रसाद सिंह ने समान कार्य के लिए समान वेतन की मांग रखीं।
प्रभारी प्राचार्य मो.नुरुल्लाह ने कहा कि पूर्व प्रधानाध्यापक ने स्कूल को जो विकास की गति दी है। वह अपने आप में एक कीर्तिमान बन चुकी है। हम चाहेंगे कि स्कूल को आगे भी उनका मार्गदर्शन मिलता रहे। पूर्व प्रधानाध्यापक अरुण कुमार ने कहा कि छात्र हित सर्वोपरि है। सबसे पहले उनकी चिंता की जाए। कमजोर विद्यार्थी के पढ़ने के लिए अलग से व्यवस्था करवायी थी। 12 वर्षों से स्कूल में सेवा दी है। शिक्षकों ने हर कदम पर साथ दिया है। परीक्षा परिणाम औसत से बेस्ट हुआ है। प्लस टू के शिक्षक एवं कंप्यूटर शिक्षिका पिंकी कुमारी की सराहना की। उन्होंने कहा कि हमारे यहां किसी भी दिन कंप्यूटर का लैब बंद नहीं रहता है। बच्चे लाभान्वित हो रहे है। धीरेंद्र कुमार,इम्तेयाज अहमद, राम कृष्ण, विजय कुमार, सुजाता कुमारी, का सहयोग स्कूल को चलाने में। उन्होंने 12 वर्षों से स्कूल के संचालन में मदद करने के लिए सभी शिक्षकों को धन्यवाद दिया। मंच संचालन डॉ. अनामिका कुमारी ने किया।