; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

अनशनकारी कंप्यूटर शिक्षकों का उग्र प्रदर्शन

पटना : पिछले 90 दिनों से गर्दनीबाग में धरना पर बैठे राज्य के कंप्यूटर शिक्षकों ने सोमवार को धरना स्थल पर बीसीए व एमसीए की अपनी डिग्री जला दी. इस दौरान उग्र प्रदर्शन करते हुए राज्य सरकार के खिलाफ प्रदर्शन व अपनी एक सूत्री मांग के समर्थन में नारेबाजी की. उन्होंने कहा कि राज्य के 1832 कंप्यूटर शिक्षकों को सेवा विस्तार देते हुए उनकी सेवा स्थायी करने की मांग राज्य सरकार से की जा रही है. 
 
इसे लेकर शिक्षक प्रतिनिधि 81 दिनों से आमरण अनशन पर भी बैठे हैं. कई बार उनकी तबीतयत भी बिगड़ी. पांच से आठ वर्ष तक हाइ व प्लस टू विद्यालयों में कार्य करने के बाद उनकी सेवा समाप्त कर दी गयी. अब नौकरी की उम्रसीमा भी निकल चुकी है. ऐसे में वे कहीं के नहीं रह गये हैं. परिवार चलाना भी कठिन हो गया है. 
 
अत: स्थायीकरण की मांग को लेकर प्रधानमंत्री, राज्य के राज्यपाल व राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग को ज्ञापन प्रेषित किया जा चुका है. राज्य सरकार से भी बार-बार मांग की जा रही है. बावजूद राज्य सरकार कंप्यूटर शिक्षकों की समस्याओं पर बात नहीं कर रही है. 

इसलिए विरोध प्रदर्शन करते हुए शिक्षकों ने अपनी-अपनी डिग्रियां आग के हवाले कर दी. मौके पर  बिहार कंप्यूटर शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप कुमार, विनोद कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे.

UPTET news