; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

सातवां वेतनमान मामले में शिक्षकों संग छलावा : धर्मेन्द्र

मधुबनी। बिहार पंचायत, नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने मंगलवार को कहा कि राज्य सरकार द्वारा सातवें वेतनमान मामले में शिक्षकों संग छलावा किया गया है।
जिससे शिक्षक अपने को ठगा महसूस कर रहे हैं। यदि सातवें वेतनमान में संशोधन कर शिक्षकों को सही तरीके से लाभान्वित नहीं किया जाएगा तो संघ द्वारा असरदार व निर्णायक आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। जिसकी सारी जवाबदेही राज्य सरकार की होगी। यह आंदोलन लोकतांत्रिक तरीके से चरणबद्ध चलाया जाएगा। प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जब शिक्षकों को भी सातवें वेतनमान का लाभ दिए जाने की घोषणा की गई तो शिक्षकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लेकिन राज्य सरकार ने शिक्षकों को विभिन्न श्रेणी में बांटकर सातवें वेतनमान का लाभ देने का निर्णय लिया है, जिसे कतई सहन नहीं किया जाएगा। राज्य सरकार द्वारा शिक्षकों के बीच सातवें वेतनमान में भेदभाव वाली नीति नहीं चलने दी जाएगी। प्रदेश सचिव श्री कुमार ने कहा कि बिहार पंचायत, नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ का 11 वां स्थापना दिवस समारोह 01 जुलाई को मधुबनी में मनाया जाएगा। इस स्थापना दिवस समारोह को ऐतिहासिक, असरदार व निर्णायक बनाने हेतु संघ के जिलाध्यक्ष राजू यादव, जिला प्रधान महासचिव पवन कुमार चौधरी के नेतृत्व में तैयारियां जोरों पर चल रही है। इस स्थापना दिवस समारोह में प्रदेश संघ के भी कई पदाधिकारी भाग लेंगे। संघ के जिलास्तरीय एवं प्रखंडस्तरीय पदाधिकारियों के साथ-साथ काफी संख्या में शिक्षक भी स्थापना दिवस समारोह में भाग लेंगे। इस स्थापना दिवस समारोह का उद्घाटन संघ के प्रदेश अध्यक्ष पूरन कुमार द्वारा किया जाएगा। जबकि बतौर मुख्य अतिथि जिला शिक्षा पदाधिकारी राजेन्द्र कुमार मिश्र, संघ के प्रदेश पदाधिकारी केशव कुमार आदि भाग लेंगे। संघ के प्रदेश सचिव धर्मेन्द्र कुमार ने कहा कि 01 जुलाई को आयोजित होने वाले संघ के 11 वां स्थापना दिवस समारोह को सफल बनाने के लिए वे जिले के कई प्रखंडों का सघन दौरा कर चुके हैं। शिक्षकों से आह्वान किया गया है कि स्थापना दिवस समारोह में अपनी महती भागीदारी सुनिश्चित करेंगे।

UPTET news