पटना। बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर को शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी के आदेशों की अनदेखी का खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। टॉपर्स घोटाले को लेकर एक बार फिर विवाद खड़ा होने के बाद आनंद किशोर सरकार के रडार पर हैं।
दरअसल, शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी ने बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर को आदेश दिया था कि भले ही परीक्षा के नतीजे दो दिन लेट से निकले लेकिन सभी बिंदुओं पर जांच करने के बाद ही रिजल्ट प्रकाशित किए जाएं और टॉपर्स का भौतिक सत्यापन किया जाना जरूरी है।
सूत्र बताते हैं कि आनंद किशोर के रवैया से शिक्षा मंत्री अशोक चौधरी नाराज हैं और जितेंद्र श्रीवास्तव के बाद आनंद किशोर के खिलाफ भी कार्रवाई तय माना जा रहा है।
ये भी पढ़ें-बिहार फर्जी टॉपर ने कहा- यही होता रहा तो छात्र बनेंगे आतंकी
सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार से बाहर हैं। नीतीश कुमार के लौटते ही सरकार बिहार बोर्ड के अध्यक्ष आनंद किशोर के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है।