मधेपुरा। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के तत्वावधान में मुख्यमंत्री
विद्यालय सुरक्षा कार्यक्रम अन्तर्गत स्थानीय प्रखंड संसाधन केन्द्र के
प्रागंण में प्राकृतिक आपदा से बचाव का प्रशिक्षण शिक्षकों को दिया गया।
प्रशिक्षक योगेश्वर नायक एवं ललन कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष विश्व के अनेक भागों में जान-माल की बड़े पैमाने पर क्षति होती है। भूकंप एक ऐसी आपदा है, जिसका पूर्वानुमान करना संभव नहीं हो सका है। इसके लिए भूकंप से होने वाली क्षति के कुछ उपाय पर अमल किया जा सकता है। बिहार प्रदेश में भूकंपीय तीव्रता के आधार पर तीन जोन में बांटा गया है। इसके बचाव के लिए कई विधि बताया गया। जिसमें मुख्य रूप से भूकंपरोधी भवन निर्माण कराने, भूकंप के दौरान मजबूत चौकी या पलंग के नीचे रहने, दरवाजे के बीचों-बीच या कोने में खड़े रहने एवं अन्य विधि की जानकारियां दी गई। भूकंप के पश्चात अनुशासित ढ़ंग से कतारबद्ध तरीके से निकलने, क्षतिग्रस्त मकानों में नहीं रहने की सलाह दी गई। इस दौरान प्रशिक्षक मनोज कुमार, सचिदानंद यादव, समन्वयक अमन कुमार ¨सह, रविन्द्र कुमार, शिक्षक प्रकाश रंजन, रीपू कुमारी, मु. आफाक अंसारी, सरिता कुमारी, पूनम कुमारी, सुनील कुमार बंधु, मु. मेहंदी ईमाम, राजू कुमार झा, राजेश रंजन, रामनारायण मंडल, बीबी साजदा खातून, कंचन कुमारी, बेबी कुमारी, विभा कुमारी, डोली रानी, किरण सिन्हा एवं अन्य शामिल थे।