--> <!--Can't find substitution for tag [post.title]--> | The Bihar Teacher Times - बिहार शिक्षक नियोजन

LIVE : UPTET Result 2021

Breaking Posts

मांग पूरी होने तक हड़ताल पर रहने का संकल्प

कटिहार। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ प्रखंड इकाई समेली द्वारा प्रखंड कार्यालय परिसर में आक्रोश पूर्ण धरना प्रदर्शन किया गया। इसकी अध्यक्षता संघ के प्रधान सचिव साजन कुमार दास ने की।
धरना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समेली प्रखंड अध्यक्ष रंजीत कुमार राम ने कहा कि गत 19 अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल में शिक्षक डटे हुए हैं। जब तक समान काम का समान वेतन, राज्य कर्मी का दर्जा, अप्रशिक्षित को ग्रेड पे आदि की मांग पूरी नहीं होती है, तब तक आंदोलन जारी रहेगा। शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। धरना में शिक्षक ¨सकू कुमार यादव, संतोष कुमार भारती, मधुकर, रूपेश भूषण, प्रभास कुमार प्रताप, प्रसन्न कुमार, शंभु कुमार शर्मा, साधना कुमारी, कन्हैया लाल मिश्र, विभा कुमारी, संगीता कुमारी, नीतू कुमारी, अनिता कुमारी, रीना कुमारी, आरती कुमारी, मंजू कुमारी, अर्चना कुमारी, दिलीप रजक, संजू कुमारी, मालती कुमारी, प्रमोद कुमार, अमरेश कुमार, निरंजन पासवान, जितेंन्द् पासवान, महेंद्र मेहता, अरूण कुमार, राकेश कुमार, शाहबानो, सरिता कुमारी, बरूण कुमार राही, रंजीत कुमार शामिल थे।

Popular Posts

'; (function() { var dsq = document.createElement('script'); dsq.type = 'text/javascript'; dsq.async = true; dsq.src = '//' + disqus_shortname + '.disqus.com/embed.js'; (document.getElementsByTagName('head')[0] || document.getElementsByTagName('body')[0]).appendChild(dsq); })();