शेखपुरा। समान काम के बदले समान वेतन तथा सेवा शर्त को लागू करने की मांग
को लेकर नियोजित शिक्षकों ने जिला मुख्यालय शेखपुरा में सड़कों पर झाड़ू
लगाया। नियोजित शिक्षकों ने यह गांधीगिरी बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ
के बैनर तले किया।
इसमें बड़ी संख्या में नियोजित शिक्षकों ने स्थानीय चांदनी चौक स्थित अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष से कलेक्ट्रेट तक मुख्य सड़क पर झाड़ू लगाया। यह आंदोलन सोमवार को श्रमिक दिवस पर आयोजित किया गया। इसमें संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश शास्त्री के साथ श्रवण कुमार, अनिल ¨सह, सुधीर पासवान, राजीव कुमार, सूर्यनारायण चौधरी,रमेश कुमार, जितेंद्र कुमार, अनिरुद्ध कुमार, राजेंद्र यादव आदि भी शामिल हुए। संघ के नेता नरेश शास्त्री ने बताया कि आंदोलन की इसी कड़ी में आज बुधवार को सभी ब्लॉकों पर नियोजित शिक्षक रोषपूर्ण प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर शास्त्री ने राज्य सरकार पर नियोजित शिक्षकों के साथ छल करने तथा कानून के राज के अंगूठा दिखाने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने समान काम के बदले समान वेतन का आदेश पारित किया है, मगर कानून के राज का ¨ढढोरा पीटने वाली बिहार सरकार इसको भी अंगूठा दिखा रही है।