Random-Post

आज हड़ताली शिक्षक तय करेंगे रणनीति

संवाद सहयोगी, पीरो : भोजपुर। समान कार्य के लिए समान वेतन, सेवा शर्त नियमावली का शीघ्र प्रकाशन, ऐच्छिक स्थानांतरण की सुविधा सहित अन्य मांगों को लेकर बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के आह्वान पर आंदोलनरत प्राथमिक विद्यालयों के नियोजित शिक्षक गुरुवार को यहां बैठक कर आगे की रणनीति तय करेंगे।

इस संबंध में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष गोरख नाथ ¨सह उर्फ अरुण कुमार ¨सह ने बताया कि पीरो प्रखंड में हड़ताल शत प्रतिशत सफल है। जिले के दूसरे प्रखंडों से भी हड़ताल की सफलता की सूचना है बावजूद इसके कुछ लोगों द्वारा भ्रम फैलाने की कोशिश की जा रही है। इस स्थिति से निपटने के लिए
गुरुवार को प्रखंड संसाधन केंद्र पीरो में सभी नियोजित शिक्षक साथियों की
बैठक बुलाई गई है जिसमें हडताल को लेकर आवश्यक विचार विमर्श किया जाएगा।
इधर नियोजित शिक्षकों के हड़ताल के कारण छठे दिन भी पीरो प्रखंड के अधिकांश विद्यालयों में पठन पाठन कार्य ठप रहा। इस दौरान शिक्षक नेताओं ने विभिन्न स्कूलों का दौरा कर हड़ताल की सफलता का जायजा लिया। बिहार राज्य प्रारंभिक
शिक्षक संघ के प्रखंड सचिव महिपाल ¨सह, शंकर कुमार ¨सह, रवींद्र राय, आशीष कुमार सिन्हा, राजेश कुमार, राजेन्द्र ¨सह, सुनील कुमार ¨सह, चन्द्र भानु पांडेय, अखिलेश कुशवाहा, राजदेव ¨सह, रणजय कुमार, विमल कुमार, मनोज

कुमार, अनिल कुमार, सरफराज अहमद, राकेश कुमार ¨सह, विभूति नारायण निराला, अशोक कुशवाहा, संतोष कुमार, सुरेश कुमार, धनंजय कांत आदि शिक्षक नेताओं ने दावा किया कि पीरो प्रखंड में हड़ताल शत प्रतिशत सफल है।

Recent Articles