मधेपुरा। प्रारंभिक शिक्षक संघ द्वारा जारी अनिश्चितकालीन हड़ताल की वजह
से स्कूलों में पठन पाठन पूरी तरह से बाधित है। स्कूलों में पठन पाठन
बाधित होने पर जिला प्रशासन ने सख्त रूख अख्तियार कर लिया है। स्कूलों में
पठन पाठन को सुनिश्चित बनाने के लिए जहां शिक्षा स्वयं सेवक को पढ़ाने का
निर्देश दिया गया है।
वहीं स्कूलों से गायब रहने वाले शिक्षकों पर कार्रवाई की जा रही है। जिला प्रशासन के निर्देश पर स्कूलों की नियमित जांच करने का सिलसिला शुरू हो चुका है। दो दिन पूर्व प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा बिहारीगंज प्रखंड क्षेत्र में हुए जांच के दौरान तीन स्कूलों के एचएम के स्कूल से गायब रहने पर निलंबित कर दिया गया। शिक्षा विभाग की इस कार्रवाई से शिक्षकों में आक्रोश व्याप्त है।
आंदोलन को जारी रखने पर अड़े : शिक्षकों के आंदोलन से जिला प्रशासन और शिक्षक संघ में तकरार बढ़ गई है। शिक्षक संघ ने जिला प्रशासन के आदेश के बावजूद हड़ताल को जारी रखते हुए पठन पाठन को बाधित कर आंदोलन को जारी रखने की बात कहर रही है। संघ के नताओं का कहना है कि जब नियोजित शिक्षकों की मांग पूरी नहीं होगी तब तक आंदोलन को जारी रखा जाएगा। शिक्षक संघ के नेताओं ने कहा की जिला प्रशासन के धमकी के आगे शिक्षक झुकने वाले नहीं है।
अधिकतर स्कूलों में बाधित है पढ़ाई : जिले के सभी प्रखंडों में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी के द्वारा स्कूलों का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान बड़ी संख्या में स्कूलों को बंद पाया गया है। इधर शिक्षा विभाग व जिला प्रशासन के सख्ती के बावजूद शिक्षक संघ आंदोलन तोड़ने के मूड में नहीं दिख रही है।