औरंगाबाद। रफीगंज
प्रखंड में शिक्षकों की लापरवाही से शिक्षा में गुणात्मक सुधार देखा जा रहा
है। अधिकारी निरीक्षण करने के बजाय कार्यालय में बैठे रहते हैं।
विद्यालयों में शिक्षा के गिरते स्तर के कारण शिक्षा में गुणात्मक सुधार
नहीं हो रहा है। शिक्षा पर पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है।
प्रखंड में जागरण टीम गिरते शिक्षा व्यवस्था पर समयानुसार विद्यालयों का भ्रमण कर पड़ताल करते रहा है। सुबह 6.30 बजे से 12.30 तक निर्धारित की गई है। 7.09 बजे जागरण टीम उर्दू मध्य विद्यालय इमादपुर पहुंची। वहां सिर्फ दो शिक्षिका उपस्थित मिले। 7.13 बजे इंटर स्तरीय बालिका उच्च विद्यालय रफीगंज में 27 शिक्षक में मात्र छह शिक्षक उपस्थित मिले। यहां पढ़ाई नहीं हो रही थी। 7.20 बजे राजकीय बालिका मध्य विद्यालय में एक मात्र शिक्षक उपस्थित मिले। यहां भी पढ़ाई नहीं हो रही थी। 7.22 बजे प्राथमिक विद्यालय रफीगंज के साथ टैग में चल रहे संस्कृत विद्यालय के दोनों विद्यालय मिलाकर कुल तीन शिक्षिका उपस्थित मिली। 7.28 बजे मध्य विद्यालय डाकबंगला कुल छह शिक्षक कार्यालय में उपस्थित मिले लेकिन क्लास चालू नहीं था। 7.41बजे मध्य विद्यालय वाजित नीमा में एक भी शिक्षक उपस्थित नहीं मिले। विद्यालय का छात्र उमेश कुमार विद्यालय खोलकर अपने शिक्षक का इंतजार कर रहा था जबकि यहां पांच शिक्षक पदस्थापित हैं। 7.52 बजे प्राथमिक विद्यालय पिपरहिकी प्रधानाध्यापिका अनिता कुमारी उपस्थित थी लेकिन एक अन्य शिक्षक बिना सूचना के अनुपस्थित थे। विद्यालय के बच्चे झाड़ू लगा रहे थे। क्लास चालू नहीं था। इस संबंध में बीईओ का वर्जन लेने के लिए उनके मोबाइल पर काफी प्रयास किया गया लेकिन मोबाइल नहीं उठाए।