; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

ठंड पर नियोजित शिक्षकों ने मांगी बच्चों की छुट्टी

बांका। पंचायत प्रखंड नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ने ठंड और कोहरा के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए प्रारंभिक कक्षा में पढ़ने वाले बच्चों की छुट्टी की मांग प्रशासन से की है। शिक्षकों ने कहा कि सुबह के समय में काफी ठंड पड़ रही है। ऐसे में सुबह नौ बजे छोटे-छोटे बच्चों को विद्यालय बुलाना खतरे से खाली नहीं है।
ठंड से कभी भी कोई बड़ा खतरा हो सकता है। जिला प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने कहा कि बिहार के कई जिलों में जिला शिक्षा पदाधिकारी की अनुशंसा पर जिलाधिकारी ने बच्चों के लिए विद्यालय बंद कर दिया है। बांका जिला में भी पिछले दो दिनों से काफी ठंड पड़ रही है। ऐसे में एहतियात के तौर पर विद्यालय बंद करना जरूरी है। उधर, संघ के प्रवक्ता ने सदस्यता अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि अभी केवल उनके संघ का सदस्यता अभियान चल रहा है। लेकिन, कुछ संगठन उनके संगठन के नाम पर फर्जी रसीद से सदस्यता अभियान चला रहे हैं। नियोजित शिक्षक इससे बचें।

UPTET news