Advertisement

छात्रवृत्ति घोटाला , जांच में पाई गयी अनियमितता : डेढ़ करोड़ रुपये वापस

अररिया।छात्रवृति घोटाले से जिले का नाम जरूर बदनाम हुआ है, परंतु जिलाधिकारी हिमांशु शर्मा की पहल ने घोटाले में संलिप्त भ्रष्ट कर्मी, शिक्षकों व बिचौलियों को जरूर बेनकाब कर दिया है।
डीएम के निर्देश पर हो रही जांच से शिक्षा विभाग में हड़कंप है और अरसे से छात्रवृत्ति की आड़ में मलाई खा रहे बिचौलियों में कार्रवाई का खौफ इस कदर तारी है कि विभिन्न विद्यालयों में भेजी गई अतिरिक्त राशि विभाग को वापस लौटाई जाने लगी है। गुरूवार तक एक करोड़ 47 लाख रूपया विभाग को लौटा दिया गया है।
डीएम के आदेश पर शिक्षा विभाग ने अतिरिक्त राशि प्राप्त करने वाले स्कूलों को तीन दिन के अंदर राशि वापसी करने अन्यथा कार्रवाई का सामना करने का निर्देश भेजा था। अब इसका असर भी दिखने लगा है। कार्रवाई से बचने के लिए करीब दो दर्जन विद्यालयों ने राशि वापस कर दी है।
वापस करने वाले विद्यालय
जानकारों की माने तो जांच के क्रम पांच करोड़ से अधिक की राशि का गबन का मामला उजागर हुआ है। साथ ही नित दिन गबन से संबंधित नए नए मामले उजागर हो रहे हैं। पहले प्राथमिक विद्यालय की जांच में घोटाला उजागर हुआ था और अब बड़े पैमाने पर माध्यमिक विद्यालय और मदरसा व संस्कृत विद्यालयों में भी गबन उजागर होने लगा है। पूरी जांच होने के बाद घोटाले की तस्वीर ही बदल जाएगी। वहीं दूसरी ओर जांच प्रक्रिया शुरू होते ही 11 उच्च विद्यालयों सहित अन्य प्राथमिक व मध्य विद्यालयों द्वारा करीब डेढ़ करोड़ की राशि विभाग को लौटा दिया गया है।
- जांच में पाई गयी अनियमितता
जांच के क्रम में इस बात की बड़े पैमाने पर पुष्टि हुई है कि विद्यालय से भेजी गई डिमांड सूची और कल्याण विभाग द्वारा भेजी गई राशि में कहीं कोई तारतम्य है ही नहीं। कुछ विद्यालयों में वीएसएस के खाते में राशि नहीं भेजकर निजी खाते में या दूसरे की खाते में राशि भेज दी गई है। कुछ सूची“में एक बच्चों का नाम कई स्थानों पर दर्ज कर राशि का उठाव कर लिया गया है। इसके अलावा कई अन्य अनियमितताएं भी उजागर हुई है। हर स्कूल में कुछ कर्मी व बिचौलिया गबन के दोषी पाए गए हैं।
क्या कहते हैं अधिकारी

जिला पदाधिकारी डा. फैयाजुरर्हमान ने बताया कि कुछ विद्यालयों में भेजी गई अतिरिक्त राशि लौटायी गई है। जांच चल रही है। वर्तमान में एस“ी- एसटी बच्चों के नाम पर भेजी गई राशि की जांच चल रही है। इसके बाद अन्य कोटि के बच्चे एवं अन्य मदों की भी जांच होगी। वहीं, दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई भी की जा रही है।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news

Blogger templates