; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

छाया रहा शिक्षक प्रतिनियोजन का मामला

मोतिहारी। पंचायत समिति की पूर्व निर्धारित बैठक बीडीओ सुनील कुमार के देर से आने के कारण पूर्वाह्न 11 बजे के बजाय 11:30 बजे से शुरू हो सकी। वहीं गो¨वदगंज विधायक राजू तिवारी निर्धारित समय पर सदन में मौजूद थे। बैठक की अध्यक्षता कर रहीं प्रमुख किरण देवी ने शिक्षकों को मनमाने ढंग से प्रतिनियोजन करने का आरोप लगाया।
वहीं मुखिया रीता तिवारी व राय सुबोध कुमार शर्मा उ़र्फ मुनानी शर्मा ने भी शिक्षा विभाग में बढ़ रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगाने की मांग की। इसपर बीईओ अरुण कुमार ने आश्वत किया की एक सप्ताह में सभी कनीय शिक्षकों को हटाया जायगा। मुखिया श्याम मिश्र उ़र्फ लाला ने पंचायत में हो रहे विद्युतीकरण व राशन-केरोसिन का मामला उठाया। विद्युतीकरण के सवाल पर केसरिया विधायक डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि सभी गांवों में विद्युतीकरण होना तय है। जनप्रतिनिधियो ने आरोप लगाया कि कोई भी जनवितरण दुकानदार उठाव व वितरण पंजी पर सत्यापन नहीं करता, फिर भी वितरण व उठाव जारी है। इसपर एमओ सनोज कुमार ने कहा कि जब तक जनप्रतिनिधि सत्यापन नहीं करेंगे उठाव या वितरण नहीं होगा। मनरेगा पीओ कुमार सुमित ने मनरेगा योजनाओ की जानकारी दी। पंसस विक्रमा ¨सह ने संग्रामपुर पानी टंकी से दूषित जलापूर्ति का मामला उठाया।
विधायक राजू तिवारी ने मुखिया सुदिष्ट कुमार की जल्द से रिहाई का मामला उठाया। वहीं लेट-लतीफी के लिए बीडीओ सुनील कुमार पर सवालिया निशान लगाया। पंसस चन्द्रकिशोर ¨सह ने डीजल अनुदान का मुद्दा उठाया। इसपर बीडीओ ने अनुदान की राशि खाते में भेजने की बात कही तो उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने ध्वनि मत से उनकी बातों का खंडन कर किसी भी किसान को अनुदान नहीं मिलने की बात कही। मामले को तूल पकड़ते देख केसरिया विधायक डॉ. राजेश कुमार ने अधिकारियों से मिलकर विकास कराने की अपील की। प्रखंड प्रमुख किरण देवी ने बताया कि जो अधिकारी बैठक से गायब हैं। उन पर कार्रवाई के लिए वरीय अधिकारी को लिखा जाएगा। मौके पर उप प्रमुख मनमोहन ¨सह, रामध्यान दुबे, टुकुडु खां, शशिकला देवी, ऊषा देवी, दिलीप पासवान, लाउच्ची देवी, पसस संगीता यादव, गीता देवी, ¨रकू देवी, उपेन्द्र कुमार कुशवाहा, शौकत अंसारी, राजेन्द्र बैठा, रामशंकर यादव, अभा देवी आदि मौजूद थीं।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news