; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर सवाल

दरभंगा। जाले प्रखंड कार्यालय सभागार में प्रखंड प्रमुख फूलो बैठा की अध्यक्षता में गुरुवार को पंचायत समिति की बैठक हुई। नए सत्र की पहली बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, जनवितरण व मनरेगा योजना पर सदस्यों ने चर्चा कर संबंधित अधिकारियों की कार्य प्रणाली पर सवाल उठाए।
मुखिया वीणा देवी व आलिया परवीन ने पंचायत में अब तक कार्य शुरू नहीं किए जाने का मामला उठाया। पंचायत सचिव के योगदान पर बीडीओ रागनी साहू ने जल्द कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। पंसस नविन झा, ललन पासवान, भिखरी ठाकुर, मुखिया श्यामा कुमार ¨सह सुमन, राघवेंद्र प्रसाद, उपेंद्र महतो, सूरज नारायण शर्मा आदि ने स्वाथ्य उपकेंद्र बंद रहने व मुरैठा व जोगियारा के छह बेड वाले अस्पताल को अब तक चालू नहीं किए जाने का मामला उठाया। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गंगेश झा ने बताया कि राज्य सरकार से आदेश मिलते ही सारी समस्या दूर कर दी जाएगी। नरौछ बिहारी पंचायत के स्वाथ्य उपकेंद्र की अतिक्रमित भूमि को मुक्त कराने की मांग पर प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने दस्तावेज नहीं होने की बात कही। उन्होंने कहा कि प्रखंड क्षेत्र के कई स्वास्थ्य केन्द्रों का दस्तावेज उपलब्ध नहीं है। मनरेगा में पारदर्शिता लाने की मांग की गई। पीओ संजय कुमार ने पूर्व से स्वीकृत योजनाओं को प्राथमिकता देने की बात कही। प्रखंड प्रमुख श्री बैठा ने शिक्षा विभाग पर कई सवाल उठाए। उप प्रमुख अब्दुल राजिक ने भी इसका समर्थन किया। जनवितरण प्रणाली विक्रेताओं पर अधिक राशि लेने की बात कही गई। एमओ नुरहोदा को दोषी विक्रेताओं पर कार्रवाई करने का आदेश दिया गया। मुखिया राजदेव महतो, सहना खातून, हसरत ़िफरदौस, ममता देवी, पल्लबी रानी, नागेन्द्र शर्मा, पंसस अरुण चौधरी, पूर्व प्रमुख अन्नू झा, कविता देवी, नुशरत परवीन, पूर्व उप प्रमुख रंजीत प्रसाद, गीत देवी, गुलनाज, ताहिरा खातून आदि सदस्यों ने कई समस्याओं को सदन में उठाए।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news