Random-Post

231 नियोजन इकाई पर होगी एफआईआर

गया। पंचायत राज संस्था अंतर्गत सरकारी प्राथमिक व मध्य विद्यालयों में नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं मेधा जांच के लिए निगरानी को उपलब्ध कराना था।
इसके लिए गया जिले के सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को अपने-अपने प्रखंडों के स्कूलों से नियोजित शिक्षकों के शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं मेधा जांच 30 जुलाई तक प्लस-टू जिला स्कूल परिसर स्थित निगरानी शाखा कार्यालय को उपलब्ध कराने का आदेश दिया गया था। परंतु, नगर निगम के साथ ही 15 प्रखंडों के बीईओ ने एक भी नियोजित शिक्षकों की शैक्षणिक, प्रशैक्षणिक प्रमाण-पत्र एवं मेधा जांच से संबंधित कागजात उपलब्ध नहीं कराया। किसी भी नियोजन इकाई द्वारा जिस वर्ष से जिस साल तक नियोजित शिक्षकों की मेधा सूची उपलब्ध नहीं कराया गया है। शिक्षा विभाग के प्रधान सचिव के निर्देश पर स्थापना शाखा के डीपीओ डा प्रियनंदन प्रसाद ने जल्द से जल्द प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को 332 पंचायत नियोजन इकाई में 231 नियोजन इकाई पर एफआईआर करने का आदेश दिया है। बाकी 101 पंचायत नियोजन इकाई से सूची आ गई है।
इन प्रखंडों से नहीं आई एक भी शिक्षकों की मेधा सूची
-नगर निगम क्षेत्र के प्राथमिक व मध्य स्कूलों में नियुक्त नियोजित शिक्षकों की मेधा सूची नहीं उपलब्ध कराया गया है। जिले के टिकारी, फतेहपुर, इमामगंज, टनकुप्पा, गुरारू, बोधगया, नीमचक बथानी, डुमरिया, परैया, कोंच, मोहड़ा, गुरूआ व बेलागंज प्रखंडों के एक भी नियोजित शिक्षकों की मेधा सूची नियोजन इकाई द्वारा उपलब्ध नहीं कराया गया है।
इन नियोजन इकाईयों पर होगी एफआईआर

नगर निगम के नगवा, छकरबंधा, पकरीगुरिया, दुबहल, झिकटियाकला, नौडीहा, चुआवार, टिकारी के केसपा, मखदुमपुर, मउ, मुसी, शिवनगर, सिमुआरा, डिहुरा, भोरी, पलुहरा, संडा, छठवां, चैता, आमकुआं, जलालपुर, नेपा, लाव, पुरा। इमामगंज प्रखंड के सलैया, मंझौली, बिकोपुर, बिराज, लाबावार, सिद्धपुर, बभंडीह, रानीगंज, कुंजेशर। फतेहपुर के मतासो, मोरहो, सलैयाकला, उतरी लोधवे, दक्षिणी लोंधवे, चरोखारी, धरहाकला, जयपुर, कठौतिया केवाल, बारा, नौडीहा झुरांग, नगवां, पहाड़पुर, डुमरीचट्टी, नौडीहा सुल्तानपुर, मेयारी। टनकुप्पा प्रखंड के आरोपुर, बरसौना, उतरीबारा, गजाधरपुर, चोबार, ढ़ीबर, जगरनाथपुर, बहसा पिपरा, भेटौरा। फतेहपुर प्रखंड के नीमी, भारे, फतेहपुर। गुरारू प्रखंड के घटेरा, बरोरह, कोंची, मलपा, डीहा, देवकली, गुडरू, पहरा। बोधगया प्रखंड के ईटरा, इलरा, कन्हौल, झिकटिया, नगर पंचायत बोधगया, माफाखुर्द, धनावां, पड़रिया, शेखबारा, बकरौर, बसाढ़ी, मोरामर्दाना, मोराटाल, मोचारिम, नावां, अतीया। मोहड़ा प्रखंड के सेवतर, सारसु, उतरी कजूर, दक्षिणि कजूर। डोभी प्रखंड के नीमा, घोड़ाघाट, खरांटी, कुशबीजा, पचरतन, नावाडीह, शेरघाटी के नगर पंचायत शेरघाटी। मोहनपुर प्रखंड के मुसैल, सिरियावां, सिंदुआर, डेमा, अमकोला, अम्बातरी, टेशवार, गोपालकेड़ा, गुरियावां, लखीबपुर, लाडु, धरहरा, खरडीह, इरकी, बुमुआर, बगुला। नीमचक बथानी प्रखंड के खुखड़ी, बथानी, मई, मनियारा, सिंघौल, सरेन, तेलारी, नैली। गुरारू के कनौसी, तिलोरी, रौना, डबूर। डुमरिया प्रखंड के सेवरा, कोलुबार, भोकहा, नंदई, काचर, मंझौली, पनकारा, नारायणपुर, महुड़ी, छकरबंधा। वजीरगंज प्रखंड के पुरा, जमुआवा, कारी, करजरा। मानपुर प्रखंड के बारागंधार, नौरंगा। कोंच प्रखंड के काबर, मंझियावां, परसावां, तिनेरी, कुरमावां, पंचायत कोंच, चबुरा व खजुरी, सिमरा, श्रीगांव, आंती, गोहरपुर। खिजरसराय प्रखंड के अईमा, जमुआवा, कुडवा, बिहटा, कुतुलपुर, उचौली। गुरूआ प्रखंड के मंडा, गुनेरी, नदौरा, पलुहारा, चिलोर, काज, नगवां, बरमा, पंचायत गुरूआ, राजन, बेलौटी, सिमारू, रघुनाथखाप, दुब्बा, कोलौना, पकरी। बाराचट्टी प्रखंड के दिवनियां व रोही। बांकेबाजार प्रखंड के परसावां खुर्द, पननिया, रौशनगंज, सैफगंज, टंडवा, गोईता व लुटुवा। बेलागंज प्रखंड के कोरमथु, चिरैला, भलुआ-एक, भलुआ-दो, पाई बिगहा, पनारी, श्रीपुर, रौना, शाकिर बिगहा, वाजितपुर, अकथु कचनपुर, अगंधा, लक्ष्मीपुर, पंचायत बेलागंज, लक्ष्मीपुर, कोरियावां, खनेटा, इरकी, बेल्हाड़ी व लोदीपुर।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Recent Articles