; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

शिक्षकों का विवरण होगा ऑनलाइन

विश्वविद्यालयों में यूनिवर्सिटी ऑनलाइन मैनेजमेंट इंफॉर्मेशन सिस्टम (यूएमआईएस) लागू किया जाएगा। इस योजना को धरातल पर उतारने के लिए राजभवन ने शिक्षा विभाग से वेंडर की नियुक्ति जल्द करने को कहा है। राजभवन ने विश्वविद्यालयों को निर्देश जारी किया है कि सभी शिक्षकों के रिकाॅर्ड ऑनलाइन किए जाएंगे।
राजभवन ने विश्वविद्यालयों को निर्देश दिया है कि वे प्रोफेसर, एसोसिएट प्रोफेसर, असिस्टेंट प्रोफेसर और विजिटिंग फैकल्टी के बारे में पूर्ण विवरण जुटाकर विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर अपलोड करें। राजभवन ने कुलपतियों की 14 मई की कुलाधिपति की अध्यक्षता में हुई बैठक का हवाला दिया। कहा कि शिक्षकों और विभागों के बारे में सभी जानकारियां ऑनलाइन करें। इससे विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने वाले या अन्य इच्छुक छात्रों को संबंधित फैकल्टी और शिक्षक के बारे में विस्तार से जानकारी मिल जाएगी। कुलाधिपति ने यूनिवर्सिटी मैनेजमेंट इंफॉरमेशन सिस्टम के बारे में भी विश्वविद्यालयों को हिदायत दी है। इससे शिक्षकों की ऑनलाइन मॉनिटरिंग हो सकेगी।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news