; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

शिक्षक ने छात्रा की आबरू को किया तार तार

बक्सर। बिहार के चौसा में एक शिक्षक नें एक छात्रा को अपनी हवस का शिकार बना लिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाते हुए आज सुबह चौसा-बारा मोड़ पर जाम लगा दिया। शिक्षक के खिलाफ महिला थाने में दुष्कर्म सहित पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
जानकारी के अनुसार छात्रा बीते मंगलवार को चौसा के राजकीय बुनियादी विद्यालय में पढ़ने गई थी। परिजनों का आरोप है कि मध्यांतर में स्कूल के नियोजित शिक्षक अमीत कुमार राय ने दूसरे कमरे में छात्रा के साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि छात्रा ने स्कूल के अन्य शिक्षिकाओं से शिकायत की थी लेकिन उन्होंने उसे अपनी मां को स्कूल लाने की बात कह कर मामले को दबाने का प्रयास किया। छात्रा ने शाम को अपनी मां से कहानी बयां की। परिजन जब स्कूल पहुंचे वह बंद हो चुका था। आज मेडिकल जांच के लिए छात्रा को सदर अस्पताल भेजा गया। जिला शिक्षापदाधिकारी ओंकार नाथ सिंह ने दोषी शिक्षक पर सख्त कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने कहा कि शिक्षक के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। मेडिकल जांच रिपोर्ट मिलने के बाद ही घटना की पुष्टि हो पाएगी।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news