Random-Post

शिक्षा व्यवस्था में सुधार पर सरकार की विशेष नजर : मंत्री

मुंगेर। प्रदेश में महज कुछ लोगों के कारण शिक्षा को लेकर काफी बदनामी हुई है। इसलिए सरकार में शिक्षा के प्रति ¨चता व्याप्त है। शिक्षा के साथ खिलावाड़ करने वाले ऐसे माफिया बख्शे नही जाएंगे। चाहे वह कितनी भी बडी हस्ती क्यूं ना हो। इसके लिए सरकार की और से कडे कदम उठाए गए है।
यह बातें बिहार सरकार के ग्रामीण कार्य मंत्री शैलेश कमार ने बिहार की शिक्षा व्यवस्था में व्याप्त अनियमितता पर सवाल पूछे जाने पर प्रेस को संबोधित करते हुए कही।
मंत्री श्री कुमार ने कहा कि प्रदेश के सभी बच्चे पढे़ व आगे बढे इसके लिए माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बच्चो व अभिभावकों मे शिक्षा के प्रति एक जज्बा पैदा किया है। इस जज्बे को पैदा करने मे पोशाक, छात्रवृति, साइकिल, मुख्यमंत्री परिभ्रमण् आदि जैसी महत्वपूर्ण योजनाएं चलाई गई। यही कारण है कि ग्रामीण क्षेत्रों में जब कतारबद्ध होकर छात्राएं साइकिल पर निकलती है, तो पता चलता है कि प्रदेश मे इसका क्या प्रभाव है। मंत्री ने कहा कि सरकार प्राकृतिक आपदा बाढ व सुखाड़ को लेकर भी चि¨तत है। इसके लिए आपदा प्रबंधन विभाग को सक्रिय किया गया है। जिला प्रशासन बाढ के प्रति मुस्तैद है। विभिन्न जगहों पर हो रहे कटाव को लेकर जिलाधिकारी से बात की गई है। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया है कि बाढ व कटाव की लगातार मॉनेट¨रग की जा रही है।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

Recent Articles