; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

प्रारंभिक शिक्षकों का वेतन रिलीज

छपरा। सारण जिले के प्रारंभिक शिक्षकों का एक माह का वेतन जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(स्थापना) दिलीप सिंह ने बुधवार को जारी कर दिया। परिर्वतनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने डीपीओ को 31 जुलाई तक वेतन भुगतान करने का अल्टीमेटम दिया था। जिसके बाद शिक्षकों का वेतन भुगतान हो सका है।
उल्लेखनीय हो कि प्रारंभिक शिक्षकों का तीन माह का वेतन बकाया है। वेतन नहीं मिलने के कारण शिक्षकों में आक्रोश पनप रहा था। परिर्वतनकारी शिक्षक संघ के जिला अध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि डीपीओ ने एक माह का वेतन रिलीज कर दिया है। उन्होने जल्द ही बकाया दो माह का वेतन भुगतान कर देने का आश्वासन दिया है। वेतन रिलीज होने पर परिर्वतनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ के डा. शशि भूषण शाही, शौकत अली अंसारी, सुमन प्रसाद कुशवाहा, अभय सिंह, रविंद्र सिंह, शशि प्रकाश तिवारी, हरि प्रकाश मिश्र आदि मौजूद थे।
इनसेट :
डीपीओ से बकाया वेतन भुगतान की मांग

छपरा : माध्यमिक शिक्षक संघ ने जिला कार्यक्रम पदाधिकारी(स्थापना) दिलीप सिंह से शिक्षकों के बकाया वेतन भुगतान की मांग करते हुये इसके निगरानी के लिए शिक्षकों की एक कमेटी बनायी है। जो वेतन भुगतान की दिशा में प्रयास करेंगी। माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव राजा जी राजेश ने बताया कि भुगतान संबंधि मामले के निष्पादन के लिए संयुक्त सचिव विष्णु कुमार, रमेश लाल साह, पुनीत रंजन एवं सुजीत कुमार सिंह को अधिकृत किया गया है। उन्होने कहा कि स्थापना कार्यालय में कोई भी कमी किसी भी कार्य के निष्पादन के लिए सुविधा शुल्क मांगता है तो इसकी सूचना संघ भवन में दे।
Sponsored link : सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news