; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

शिक्षक बहाली का कागजात उपलब्ध नही कराने को लेकर कार्यवाई की संभावना


 गया। उच्च न्यायलय के निर्देश पर बिहार राज्य के सभी पंचायत व प्रखड शिक्षकों की हुई बहाली के आवेदनों की जांच करनें की जिम्मेवारी सरकार ने निगरानी विभाग दिया था। इस जांच के क्रम मे बाराचट्टी प्रखंड के 107 शिक्षकों का आवदेन,इंटर प्रमाण पत्र,मैट्रिक व स्नातक का स्पष्ट अंक पत्र तथा बहाली आवेदन का फोल्डर को पंचायत व प्रखड के द्वारा अब तक उपलब्ध नही कराया गया है।
इसके लिए प्रखड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी के द्वारा कई दफा पंचायत सचिव तथा मुखिया से उक्त आवश्यक कागजातों का मांग पत्राचार के माध्यम से मई 2015 से अब तक किया गया । परंतु पंचायत के द्वारा इनकें पत्र पर कोई अमल नही किया और न ही कोई कागजात को उपलब्ध कराया गया है।
सीआरसीसी को मिला निर्देश
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नरेन्द्र कुमार उपाध्याय ने गुरूवार को बीआरसी मे प्रखंड के सभी सीआरसीसी के साथ बैठक किया। तत्पश्चात बीईओ ने इन लोगों को निर्देश दिया है कि दो दिन के अंदर सभी बहाल शिक्षकों से उनके शैक्षणीक प्रमाण पत्रों व आवेदनों को उपलब्ध करावें। वहीं फिर से पंचायत सचिवों को अंतिम पत्राचार किया गया कि वे अपने-अपने पंचायत के बहाल सभी शिक्षक जिनकें कागजात अधूरे मिले है तथा उनका आवेदन अप्राप्त है। उसे बीआरसी मे जमा करें परंतु अब तक जमा नही किया है जो कानुनी तौर अपराध मना जा रहा है।
पंचायत नियोजन समिति पर होगी प्राथमिकी दर्ज
प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नरेन्द्र कुमार उपाध्याय ने बताया कि वर्ष 2003 से अब तक बहाल हुए सभी शिक्षकों का आवेदन पत्र की जांच उच्च न्यायलय के निर्देश पर निगरानी विभाग के द्वारा किया जा रहा है। जिसमे बाराचट्टी प्रखड के 107 शिक्षक-शिक्षिकाओं का कागजात अप्राप्त है जिसके लिए। कई दफा पंचायत सचिव से कागजातों का मांग किया गया परंतु वह इसे कार्यालय मे उपलब्ध नही करा रहें है। नियोजन समिति के उपर इसके लिए अब प्राथमीकी दर्ज करनें की प्रक्रिया किया जायगा।
कब-कब हुआ पत्राचार
पहला पंत्राक 301, दिनाक 30 मई 15 को
दुसरा ,, 310, ,, ,, 08 जून 15 को
तीसरा ,, 311, ,, ,, 11 जून 15 को
चौथा ,, 330, ,, ,, 24 जून 15 को
पाचवां ,, 466, ,, ,, 24 अगस्त 15 को
छठा ,, 668, ,, ,, 24 नबंर 15 को

किस पंचायत मे कितने शिक्षको का आवेदन व अन्य कागजात अपा्रप्त है एक नजर में
पंचायत का नाम संख्या
-जयगीर 03
-सरवां 08
-बजरकर 26
-बुमेर 10
-पतलुका 26
-झाझ 03
-बीबी पेसरा 22
-प्रखड शिक्षक 09
कुल 107
बीईओ ने किया निरीक्षण
ससू बाराचट्टी (गया) : मध्य विद्यालय सोभ का प्रखड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी नरेन्द्र कुमार उपाध्याय ने गुरूवार को औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कई शिक्षक बीईओं के पहुचनें के बाद स्कुल पहुंचे इस पदाधिकारी कड़ी फटकार लगाया तथा समय से स्कुल आने को हिदायत किया।


सरकारी नौकरी - Army /Bank /CPSU /Defence /Faculty /Non-teaching /Police /PSC /Special recruitment drive /SSC /Stenographer /Teaching Jobs /Trainee / UPSC

UPTET news