2018 में केंद्र सरकार में लगभग तीन लाख लोगों की होगी बहाली

नई दिल्‍ली। युवा बेरोजगारों के लिए केंद्र सरकार बड़ी सौगात लेकर आने वाली। ऐसा आकलन है कि अगले वर्ष तक केंद्र सरकार में 2.83 लाख नौकरियों का सृजन किया जाएगा। वित्‍त मंत्री अरुण जेटली द्वारा केंद्रीय बजट 2017-18 पेश करने के बाद यह आकलन किया गया है।
बजट दस्‍तावेजों के मुताबिक, 2018 में केंद्र सरकार में 35.67 लाख कार्यबलों की जरूरत होगी जो 2016 के 32.84 लाख कर्मचारियों की तुलना में 2.83 लाख अधिक है।
इन विभागों में होंगी इतनी भर्तियां
2018 में गृह मंत्रालय 6,076 और कर्मचारियों की भर्ती कर अपने कार्यबल को 24,778 तक पहुंचाएगा।
पुलिस विभाग में तकरीबन 2.06 लाख नई भर्तियां की जाएंगी।
इससे अगले साल तक पुलिस विभाग में कर्मचारियों की कुल संख्‍या 11,13,689 तक पहुंच जाएगी।
केंद्र सरकार के तहत आने वाले पुलिस विभाग में कर्मचारियों की कुल संख्‍या 2016 के आंकड़ों के अनुसार 10,07,366 है।
विदेश मंत्रालय में भी 2,109 लोगों की भर्ती की जाएगी। अभी इस मंत्रालय में 2016 के आंकड़ों के अनुसार 9,294 लोग काम करते हैं।
2018 में हाल ही में बने कौशल विकास और आंत्रप्रेन्‍योरशिप मंत्रालय में 2,027 नौकरियां आएंगी। 2016 के आंकड़ों के अनुसार, इस मंत्रालय में सिर्फ 53 कर्मचारी हैं।
यहां भी होगी बहाली
नागरिक उड्डयन मंत्रालय में 2018 में 1,045 नौकरियां आने की संभावना है। 2006 के आंकड़ों के मुताबिक इस मंत्रालय में 1,141 कर्मचारी है। डाक विभाग में 20,442 भर्तियां होंगी और इसके कर्मचारियों की संख्‍या बढ़ा कर 4,48,840 की जाएगी। इसी प्रकार पर्यावरण मंत्रालय में 2,165, अल्‍पसंख्‍यक मंत्रालय में 91, खनन मंत्रालय में 1,351, अंतरिक्ष विभाग में 1,351, कार्मिक मंत्रालय में 2,367 और जल संसाधन मंत्रालय में 3,632 कर्मचारी नियुक्‍त किए जाने का आकलन है।

Recent Articles


teacher recruitment , primary teacher vacancy , samvida shikshak , shikshak bharti , shikshak shikshak , atithi shikshak , shikshak bharti 2019 , shikshak bharti news today , shikshak bharti application , pavitra portal shikshak bharti 2019 , shikshak bharti merit list , shikshak bharti qualification , prathmik shikshak bharti , sahayak adhyapak bharti 2019 , sahayak adhyapak bharti pariksha 2019 , sahayak adhyapak bharti news , sahayak adhyapak bharti latest news , 12460 sahayak adhyapak bharti counselling , sahayak adhyapak bharti news today