; paras[X - 1].parentNode.insertBefore(ad1, paras[X]); } if (paras.length > X + 4) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 3].parentNode.insertBefore(ad2, paras[X + 4]); } if (isMobile && paras.length > X + 8) { var ad1 = document.createElement('div'); ad1.className = 'ad-auto-insert ad-first'; ad1.innerHTML = ` ; paras[X + 7].parentNode.insertBefore(ad3, paras[X + 8]); } });

Big Breaking News - UPTET

Advertisement

शिक्षकों को मिले उसका वाजिब हक

बांका। माध्यमिक शिक्षक संघ ने अपना 91वां स्थापना दिवस समारोह शनिवार को स्थानीय संघ भवन में मनाया। संघ भवन में जिला सचिव रामेश्वर हरिजन ने झंडोत्तोलन किया। इस मौके पर मौजूद प्रदेश संयुक्त सचिव नागेश्वर साह ने कहा कि सरकार शिक्षकों को लेकर खुद असमंजस में पड़ी है।
काम के समय राज्य कर्मी मानने को तैयार है तो वेतन देने में राज्य कर्मी का दर्जा छिन रही है। सरकार के अधिकारी सातवां वेतन नहीं देने की बात करते हैं तो मुख्यमंत्री देने की बात करते हैं। शिक्षकों को इस दुविधा में नहीं पड़ना है। सुप्रीम कोर्ट ने समान काम के लिए समान वेतन का आदेश दे रखा है। ऐसे में बिहार के शिक्षकों को उसका वाजिब हक समान वेतन ही चाहिए। इससे कम में शिक्षक मनाने वाले नहीं है। इस मौके पर प्रमंडलीय अध्यक्ष नागेश्वर राय ने कहा कि सरकार अगर में इसमें नाइंसाफी करेगी तो शिक्षकों की नई फौज काफी उर्जावान और जुझारू है। वे इसे लड़कर छिन लेंगे। जिला सचिव रामेश्वर हरिजन ने कहा कि यह स्थापना दिवस अबकी खास है। आज से सदस्यता अभियान की भी शुरुआत हो रही है। इस सदस्यता में अबकी युवाओं की फौज संघ के सदस्य बनेंगे। इससे संगठन की ताकत पहले से कई गुणा बढ़ जाएगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष भुवनेश्वर पंडित ने सत्र 14-17 के लिए करीब एक दर्जन शिक्षकों को संगठन की सदस्यता भी ग्रहण करायी। मालूम हो कि 2013 के बाद जिला में सदस्यता अभियान बंद था। अधिकांश नियोजित शिक्षक इसके बाद ही विद्यालयों में आए हैं। ऐसे में इस बार नए शिक्षकों की संगठन में भरमार होगी। कार्यक्रम में सदानंद शर्मा, अनुमंडल सचिव अमरनाथ पासवान, जिला पार्षद विकास प्रसाद विमल, रूस्तम अली, नौरंगी साह, कर्मचंद यादव, सुरेंद्र पंडित, नंदलाल ¨सह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक और शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे।

UPTET news